बैंक के रिटायर्ड कर्मचारी के साथ 42 लाख की सायबर ठगी

शेयर खरीदी-बिक्री के टिप्स देने के नाम पर जाल में फंसाया था

Amaltas

देवास। देवास के एक बैंक से रिटायर्ड कर्मचारी के साथ 42 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एसपी संपत उपाध्याय को गुरुवार शाम आवेदन सौंपकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित शंकर पिता कालिपद बछाड़ उम्र 67 वर्तमान निवास 8 एमआईजी डिलक्स त्रिलोक नगर उज्जैन रोड़ देवास ने बताया कि एचडीएफसी सिक्यूरिटी के नाम से व्हाटसअप ग्रुप पर शेयर एवं आईपीओ खरीदी बिक्री टिप्स देने के नाम पर पहले सदस्य बनाकर मेरे साथ आर्थिक ठगी की गई।

पीड़ित ने बताया कि पहले मैं बैंक आफ इंडिया में कार्यरत था। 7 साल पहले 30 अप्रैल 2017 में रिटायर्ड हो चुका हूं। मैंने मोबाइल पर एक सूचना पढ़ी, जिसमें लिखा था कि हम प्रतिदिन तीन शेयर कि खरीदी पर टिप्स देते हैं जो शेयरों के जल्द ही दाम बढ़ने की 90 प्रतिशत संभावना रहती है। मैंने जून में लिंक पर क्लिक कर वॉट्सऐप ग्रुप जॉइन किया। उसके बाद से चंगुल में फंसते हुए ग्रुप के सदस्यों के कहने पर मैंने मेरे दो अलग-अलग खातों से कुल 9 बार में मैंने 42 लाख रुपए का भुगतान किया।

मामले में एसपी संपत उपाध्याय ने बताया कि लगातार पुलिस अलग-अलग माध्यमों से पब्लिक को जागरूक कर रही है और बता रही है। आरबीआई भी प्रचार कर रहा है। किसी भी लिंक व लोगों के प्रलोभन में नहीं आना है। लेकिन लगातार ऐसे केस आ रहे हैं। ऐसा ही एक प्रकरण आज संज्ञान में आया है। जिसमें पीड़ित व्यक्ति के साथ बैंक का एक डमी एप या लिंक बनाकर इन्वेस्टमेंट के नाम पर इनसे पैसा लिया गया। प्रकरण अभी प्राप्त हुआ है, जिसमें जानकारी प्राप्त की जा रही है। शिकायतकर्ता ने बड़ी राशि बताई है और वह पढ़े लिखे व्यक्ति होकर बैंक के रिटायर्ड कर्मी है। पुलिस का प्रयास रहेगा कि मामले में वैधानिक कार्रवाई कर इनकी राशि दिलाने के साथ आरोपियों को पकड़ा जाए।

Madhur

संपादक

Latest Posts

Enable Notifications OK No thanks