निगम कर्मचारी को छह माह से नही हो रहा विनियमितीकरण नए वेतनमान का भुगतान

Amaltas

देवास। नगर निगम में कार्यरत कर्मचारी मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचा और विनियमितीकरण नए वेतनमान का भुगतान शीघ्र किए जाने हेतु कलेक्टर को आवेदन सौंपा। वार्ड नगर निगम स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारी जितेन्द्र पिता रामकिशन बंजारे ने बताया कि मुझे नगर पालिका निगम कार्यालय से मेरा विनियमितिकरण का आदेश 19 जुलाई 2022 को प्राप्त हुआ है। आदेश का पालन करते हुए मैंने 19 जुलाई से ड्यूटी ज्वाइन कर ली। लेकिन मुझे आज तक विनियमितीकरण का वेतन नहीं दिया जा रहा है। विगत 6 माह से अधिक होने के पश्चात मुझे विनियमीतिकरण का नया वेतनमान से वेतन का भुगतान आज तक प्राप्त नहीं हुआ।
शिकायतकर्ता बंजारे ने कलेक्टर से मांग की है कि मुझे शीघ्र वेतन का भुगतान किए जाने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए जाए। कलेक्टर ने शिकायत सुनने के पश्चात शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।

संपादक

106 thoughts on “निगम कर्मचारी को छह माह से नही हो रहा विनियमितीकरण नए वेतनमान का भुगतान”

  1. A fan-favorite wild trucks free slots wildtruck slot offers massive trucks, bountiful bonuses, and endless excitement. Classic mechanics, speedy payouts, and excellent winning odds make this game a top-notch choice. Gather combinations of Wild symbols, trigger bonus rounds, and rule as the king of the routes!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks