अयोध्या : योगी आदित्यनाथ ने रखी राममंदिर गर्भगृह की पहली आधारशिला,बोले-यह मंदिर होगा भारत का राष्ट्र मंदिर

अयोध्या 01जून। भव्य राममंदिर के निर्माण में बुधवार 1 जून का दिन काफी ज्यादा ऐतिहासिक है। इस दिन सीएम योगी आदित्यनाथ गर्भगृह के निर्माण के लिए पहली शिला रखी। सीएम योगी ने कहा कि कि पिछले 500 साल से देश के साधु-संत राम मंदिर आंदोलन को चला रहे थे, आज उन सभी लोगों के दिल को खुशी मिली होगी।

Rai Singh Sendhav

आज गर्भगृह का पहला पत्थर रख दिया है, गोरक्षनाथ पीठ की तीन पीढ़ी इस मंदिर आंदोलन से जुड़ी हुई थी। आज से शिलाओं के रखने का काम तेजी से शुरू हो जाएगा। अब वह दिन दूर नहीं है जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर अयोध्या धाम में बनकर तैयार हो जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह मंदिर भारत का राष्ट्र मंदिर होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह निर्माण के शिलापूजन के लिए पहुंचे। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ महासचिव चंपत राय भी वहां पर मौजूद रहे। निर्माण समिति के अन्य लोगों की भी मौजूदगी भी वहां पर देखने को मिली।

अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम योगी आदित्यनात हनुमानगढ़ी पहुंचे। यहां पहुंचकर उनके द्वारा पूजा अर्चना की गई।

सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर अयोध्या पहुंचा। अब से कुछ ही देर में मुख्यमंत्री राम कथा पार्क से सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचेंगे और दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद वह राम जन्म भूमि में राम मंदिर के गर्भगृह की आधारशिला रखेंगे।राम जन्म भूमि परिसर में संत महंत पहुंचे।

डिप्टी सीएम ने कहा हनुमान जी की कृपा से हो रहा सब काम

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का ने राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में पहुंचने पर कहा देश की सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण शुरू हुआ। पहले चरण में नींव निर्माण का पूरा ।आज दूसरे चरण के क्रम में काम शुरू हो रहा है। राम भक्तों के लिए आज खुशी का दिन है। हनुमान जी की कृपा से सब काम हो रहा है। मैं अपने को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मंदिर निर्माण का साक्षी बन रहा हूं। राम मंदिर आंदोलन में सिपाही के तौर पर मुझे भी काम करने का मौका मिला था अब राम मंदिर निर्माण देखने पर अत्यंत खुशी हो रही है।

संपादक

+ posts

2 thoughts on “अयोध्या : योगी आदित्यनाथ ने रखी राममंदिर गर्भगृह की पहली आधारशिला,बोले-यह मंदिर होगा भारत का राष्ट्र मंदिर”

  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks