
देवास। उत्कृष्ट विद्यालय देवास में हिंदी विषय के रोचक व प्रभावशाली शिक्षण के लिए विषय शिक्षिका तृप्ति चौबे के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों द्वारा पाठ्य सहगामी गतिविधियो के अंतर्गत एक प्रदर्शनी लगाई गई।


नवागत प्राचार्य सुधीर सोमानी ने बताया कि विद्यालय में बच्चों द्वारा रस छंद अलंकार संधि समास विलोम और पर्यायवाची शब्दो के साथ अन्य विषय वस्तु को सुन्दर आकृति यो में बनाकर प्रदर्शनी के रूप में प्रस्तुत किया गया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन जिलाशिक्षाधिकारी हीरालाल खुशाल एवं विकास खंड अधिकारी देवेन्द्र बंसल के साथ विद्यालय प्राचार्य सुधीर सोमानी के कर कमलों द्वारा किया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार का नवाचार बच्चों में हिंदी विषय के प्रति जागरूकता लायेगी इसके लिए प्राचार्य एवं शिक्षिका बधाई के पात्र हैं साथ ही कहा कि यह हिंदी विषय की प्रथम प्रदर्शनी है ।

इस प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए अन्य विद्यालय के प्राचार्य भी उपस्थित थे।

साथ ही विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक मोहन लाल वर्मा, ध्रुव कुमार शर्मा, अशोक गुप्ता एवं मिर्जा मुशाईद बैग, अनीश शेख, अनिल पंडित, भावेश कानूनगो एवं अलका जैन, पूजा जायसवाल, पूर्णिमा बिंदल, यास्मीन पठान, संगीता पांडे, रिंकी दिवाकर सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
