नगरीय निकाय चुनाव: जीतनेवाला कार्यकर्ता ही होगा कैंडिडेट- वीडी शर्मा

नगरीय निकाय चुनाव पर बोले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा….
पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष….
आज दिन भर देवास में रहेंगे प्रदेशाध्यक्ष शर्मा….
दिन भर चलेगा बैठकों का दौर….

Rai Singh Sendhav

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा आज देवास पहुंचे। अपने निर्धारित समय से करीब 2 घंटे विलंब से पहुंचे श्री शर्मा भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू हुए। नगरी निकाय चुनाव में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया के सवाल पर श्री शर्मा ने कहा जीतने वाला भाजपा का कार्यकर्ता ही कैंडिडेट होगा। श्री शर्मा ने कांग्रेस पर भी तीखे प्रहार किए। नगरी निकाय चुनाव को देखते हुए रास्ते भर कई दर्जन स्वागत मंच के जरिए भाजपा नेताओं ने श्री शर्मा का स्वागत कर शक्ति प्रदर्शन किया।

श्री शर्मा ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार करते हुए कहा की कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। उसके नेता अपने बेटों को स्थान दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। मध्यप्रदेश में कांग्रेस अपना अस्तित्व खो चुकी है। आगामी नगरी निकाय चुनाव में भाजपा अपना जीत का ऐतिहासिक परचम लहराएगी।
श्री शर्मा ने कहा नगरीय निकाय चुनाव का घोषणा पत्र जनता के अभिमत के आधार पर तैयार किया जाएगा। घोषणा पत्र तैयार करने के लिए जहां प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक कर सुझाव लिए जा रहे हैं वही ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए भी सुझाव प्राप्त किए जा रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री प्रत्येक नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए एक रोडमैप तैयार कर रहे हैं। उस रोडमैप के साथ हम जनता के सुझावों, अभिमत को भी घोषणा पत्र में शामिल करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि इस प्रवास के दौरान हम संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण का अभियान चला रहे हैं और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इसे पूरा करेंगे। इस अभियान के दौरान हमारा फोकस बूथ समिति और बूथ अध्यक्ष पर है।  श्री शर्मा ने कहा कि हम ये नारे लगाते हैं कि बूथ जीता तो चुनाव जीता। मेरा बूथ सबसे मजबूत। इस अभियान के दौरान बूथ के कार्यकर्ताओं, अध्यक्षों, समिति सदस्यों से मिलकर इस पर चर्चा कर रहे हैं।
पत्रकारवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, प्रदेश मिडिया प्रभारी लोकेन्द्र पराशर, जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, सांसद महेन्द्रसिंह सौलंकी, विधायक श्रीमति गायत्रीराजे पवार, आशीष शर्मा, पहाड़सिंह कन्नौजे, मनोज चौधरी विशेष रूप उपस्थित रहे।

संपादक

+ posts

1 thought on “नगरीय निकाय चुनाव: जीतनेवाला कार्यकर्ता ही होगा कैंडिडेट- वीडी शर्मा”

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks