निमाड़ रेंज में 284 प्रधान आरक्षको को लगा एक सितारा।

सेंधवा ( नरेंद्र तिवारी)। निमाड़ रेंज के थानों में शनिवार खुशियों की बयार बह रही थी। जिसका कारण निमाड़ रेंज में 284 प्रधान आरक्षकों का सहायक उपनिरिक्षक के पद पदोन्नत होना है।
निमाड़ रेंज के खंडवा,खरगोन, बडवानी एव बुरहानपुर जिलों के थानों पर प्रधान आरक्षकों का सहायक उपनिरिक्षक के पदों पर पदोन्नति का हर्ष व्याप्त था। इन प्रधान आरक्षकों को एक सितारा लगाने की कार्यवाही लगभग सभी पुलिस थानों पर जारी थी।
बड़वानी में एडिशनल एसपी आरडी प्रजापति एवं मुख्य लिपिक आशा लोखंडे ने प्रधान आरक्षक चन्द्र शेखर पाटीदार,विवेक शर्मा,रमेश यादव,धनेश्वर पाटिल,नवलसिंग,सुरेश पाटीदार,दीपक जायसवाल को स्टार लगा कर सहायक उपनिरिक्षक के पद पर पदोन्नत किया। सेंधवा थाने पर प्रधान आरक्षक संजय पाटीदार, सुरेंद्र चौहान, प्रताप सोलंकी, अशोक चौधरी,सचिन ठाकुर,इन्तशाल मंसूरी, रूपसिंह मोते को सितारा लगाकर पदोन्नति दी गयी। पलसूद में आनन्द तिवारी को भी पदोन्नति प्राप्त हुई।
लम्बे से प्रमोशन का इंतजार कर रहें निमाड़ रेंज के प्रधान आरक्षकों को प्रमोशन प्राप्त होने पर पुलिस थानों सहित इन प्रधान आरक्षकों के परिवार में भी खुशी का वातावरण देखा गया।
चित्र-बड़वानी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के साथ फोटो सेशन

Rai Singh Sendhav

संपादक

+ posts

1 thought on “निमाड़ रेंज में 284 प्रधान आरक्षको को लगा एक सितारा।”

  1. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks