पहले प्रेस से हुए रूबरू, फिर कलेक्टर को दिया ज्ञापन…
सोनकच्छ की पटवारी साथी हिमानी की मौत के बाद अभी तक नहीं मिली सहायता, पटवारियों ने जताया आक्रोश…

देवास। देवास जिले के पटवारी अपनी समस्याओं को लेकर लामबंद हो गए हैं। आज सभी पटवारी मध्यप्रदेश पटवारी संघ के बैनर तले इकट्ठे हुए। पटवारियों ने पहले पत्रकारों से रूबरू होकर अपनी समस्याएं बताई, उसके बाद कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया।
पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र चौबे ने बताया कि जिले के पटवारियों को अभी तक मूलभूत सुविधाएं, जैसे 4जी मोबाइल सिम, लैपटॉप वगैरह उपलब्ध नहीं कराए गए है, जब कि राजस्व का सारा कामकाज ऑनलाइन किया जा चुका है। पटवारी संघ ने पटवारियों को लघु सिंचाई संगणना का 2015-16 का रुका हुआ मानदेय, किसान सम्माननिधि योजना के तहत पटवारियों को मिलने वाला 18 रुपये प्रति खाता मानदेय… 2018-19 के महंगाई भत्ते का रुका हुआ एरियर जल्द दिलाने की मांग रखी।
पटवारियों ने अपनी पटवारी साथी हिमानी शर्मा का पिछले महीनों हुए एक्सीडेंट में निधन के बाद से कोई आर्थिक सहायता और अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिलने पर आक्रोश जताते हुए उन्हें शीघ्र सहायता और परिवार के सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने की मांग की है।

**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.