देवास और खातेगांव में कोरोना का कहर, आज 9 पॉजिटिव

Amaltas

अब तक कुल कोरोना संक्रमित -524
अब तक स्वास्थ्य मरीज-442
कोरोना से मौत-14
एक्टिव मरीज- 68
आज प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 449

देवास।  covid-19 कोरोना का संक्रमण देवास शहर सहित जिले में पैर पसारते ही जा रहा है। आज शहर के विभिन्न इलाकों में 4 लोगों की रिपोर्ट coronavirus संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं जिले के खातेगांव में भी 4 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। साथ ही सोनकच्छ क्षेत्र के घटिया भाना में भी एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग से जानकारी के मुताबिक इस तरह अब देवास जिले में कोरोना के संक्रमण से हुई मौत का आंकड़ा 14 पर पहुंच गया है। भोपाल की बीएमएचआरसी लैब तथा देवास जिला अस्पताल की ट्रू-नाट पैथोलॉजी एवं अमलतास हॉस्पिटल की लैब से कुल 504 सैंपल रिपोर्ट अभी आना बाकी है।  आज 449 सैंपल रिपोर्ट प्राप्त हुई इनमें से 9 मामले positive पाए गए। देवास में अभी तक 24177 सैंपलों की जांच कराई जा चुकी है। अब तक 23673 सैंपल रिपोर्ट  देवास  जिले की आ चुकी हैं । देखिए अधिकृत रिपोर्ट।

आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे पाजिटिव केसेस जानकारी-
1 पताः-न्यु देवास,महिला,उम्र 32 वर्ष
2 पताः-न्यु देवास,महिला,उम्र 40 वर्ष
3 पताः-वार्ड .न.-2 खातेगांव, देवास,महिला,उम्र 28 वर्ष
4 पताः-वार्ड .न.-2 खातेगांव, देवास,पुरूष ,उम्र 42 वर्ष
5 पताः-वार्ड .न.-2 खातेगांव, देवास,महिला,उम्र 37 वर्ष
6 पताः-वार्ड .न.-2 खातेगांव, देवास,महिला,उम्र 45 वर्ष
7 पताः-घटिया भाना,सोनकच्छ, देवास,पुरूष ,उम्र 26 वर्ष
8 पताः-लक्ष्मी पार्क काॅलोनी, देवास,पुरूष ,उम्र 24 वर्ष
9 पताः-राजाराम नगर, देवास,पुरूष ,उम्र 36 वर्ष

\"\"

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks