कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले- जो काम शिवराज जी ने 100 दिन में कर दिया कांग्रेस 10 साल में नहीं कर पाती…

Amaltas

राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को आड़े हाथ लिया वही प्रदेश की शिवराज सरकार की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा जो काम शिवराज जी ने 100 दिन में कर दिखाया वह काम कांग्रेस 10 साल में भी नहीं कर पाती।
श्री सिंधिया हाटपिपलिया में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी की प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

\"\"

उन्होंने कहा कैलाश जोशीजी कहते थे हमारे समय में लोग समाज सेवा करने के लिए राजनीति में आते थे किंतु अब नेतागिरी करने आते हैं। मैं तो कहता हूं कांग्रेस में मुख्यमंत्री बनने आते हैं। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सभा में मौजूद जनता से पूछा दिग्विजय कमलनाथ ने किसानों का ऋण माफ किया क्या..? किसानों पर दर्ज केस वापस लिए क्या…? नोजवान को भत्ता दिया क्या…? सिंधिया के सवालों का जवाब सभा में मौजूद जनता ने \”नहीं\” कहते हुए दिया। सिंधिया ने कहा मनोज चौधरी ने हाटपिपलिया क्षेत्र के  किसानों पर  दर्ज प्रकरण वापस लेने का कहा तो शिवराज जी ने प्रकरण वापस लेने के आदेश दिए…। 16 करोड़ की सड़कें, नलजल योजना, पेयजल योजना आदि लेकर आये हैं। जो मांगोगे वो मिलेगा… क्योकि सीएम शिवराज सिर्फ मुख्यमंत्री नही आपके परिवार के है। आने वाला उपचुनाव मनोज चौधरी का नही बल्कि झूठ और सच का है। भ्रष्टाचार और ईमानदारी का है।

\"\"

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के अलावा नंदकुमार सिंह चौहान सत्यनारायण जटिया अभिलाष पांडे देवास सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में आए हाटपिपलिया क्षेत्र के पूर्व विधायक मनोज चौधरी, पूर्व मंत्री दीपक जोशी विशेष रूप से मौजूद थे।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks