राजनीति के संत कैलाश जोशी की प्रतिमा का अनावरण… CM शिवराज और ज्योतिरादित्य भी पहुंचे

देवास। राजनीति के संत पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की की जन्म जयंती पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शिरकत करने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया हाटपिपलिया पहुंचे। हाटपिपलिया के शासकीय कन्या उत्कृष्ट विद्यालय में क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक ली। उसके बाद तीनों नेता पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के प्रतिमा स्थल पर पहुंचे यहां कैलाश जोशी स्मृति उद्यान का भूमि पूजन भी किया गया।

Rai Singh Sendhav
\"\"
\"\"

विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ स्व. कैलाश जोशी की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों संपन्न हुआ। इस मौके पर कैलाश जोशी स्मृति उद्यान का भूमि पूजन भी किया गया। लगभग 25 करोड़ की लागत से बनने वाला स्मृति उद्यान का रूप कैसा होगा यह वहां लगी एलईडी पर दिखाया गया।  उद्यान के साथ सभागृह भी बनाया जाएगा, जहां स्वर्गीय कैलाश जोशी के स्मृति चित्रों की प्रदर्शनी भी सुसज्जित की जाएगी।

\"\"

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी के दिए मंत्रों को याद करते हुए कहा कि जिन्होंने मेरे जैसे कार्यकर्ताओ को उंगली पकड़कर राजनीति सिखाई।  जोशीजी कहते थे राजनीति करना तो गरीबों की सेवा के लिए करना। सिद्धांतों की राजनीति के पथ पर चलना सिखाया। उस समय कांग्रेस की सरकार रहती थी, किन्तु बागली की जनता ने कहा हमे विकास नहीं चाहिए, हमे तो संत चाहिए। शरीर से वे हमारे बीच नही है, पर आत्मा कभी नही मरती। ऐसे राजनीति के सन्त जोशी जी के चरणों मे प्रणाम। उनके मन्त्र को सदैव स्मरण रखूंगा।

\"\"

प्रतिमा अनावरण समारोह में  राज्यसभा सांसद  ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा राजनीति के सन्त को नमन करता हूं। पार्षद से सीएम बने जोशी जी लेकिन एक ही सपना रहा कि दिलो पर राज करें  मप्र के आधार स्तम्भ रहे। देवास के तारे सितारे रहे। जनसेवा से शुरुआत और अंत तक सेवा की। उन्होंने कहा था कि मेरे ज़माने में लोग समाजसेवा के लिए राजनीति में आते थे, आजकल तो नेता बनने के लिए आते है। पर मैं कहता हूं कि कांग्रेस के ज़माने में तो लोग मप्र में सीएम बनने के लिए आते हैं। जोशी जी ने कहा था जीवन में डिग्री नही अध्ययनशीलता काम आती है। गरीबो का विकास आदिवासी का उत्थान करता है तब प्रगति होती है। 1955-60 के शुरुआत की थी। नगर पालिका अध्यक्ष बने थे बागली के। 1962 में चुनाव लड़े और रिकॉर्ड 8 बार जीते क्योकि कभी राजनीति नही की। छल कपट नही किया। 1977 में सीएम बने। जब 5वी बार बागली के विधायक बने थे तब कार्यक्रम रखा था बागली में। 17 मई 1981 में अटल जी, मेरी दादी राजमाता सिंधिया जी की उपस्थिति में पहली बार एम्बेसेडर की चाबी दी थी जोशी जी को कार्यकर्ताओ ने। मैने संसद में देखा है उन्हें। दिल जीतने की आदत थी उनकी। आज इस सन्त के रास्ते पर चलना होगा यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

\"\"

अपने उद्बोधन में  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  वीडी शर्मा ने कहा कि मैं गौरवान्वित महसूस करता हूँ कि मप्र में जोशीजी ने भाजपा को खड़ा किया, सिद्धांतो की राजनीति को स्थापित किया ऐसी राजनीति संत की प्रतिमा अनावरण एवं उनकी स्मृति में बनाए जाने वाले स्मृति उद्यान के भूमिपूजन का साक्षी बना। श्री शर्मा ने कहा जब मैं महामंत्री बनने पर जोशीजी से मिलने गया था तो उन्होंने कहा था कि अभी महामंत्री बने हो ध्यान रखना सिद्धान्त नीति बेहद जरूरी है भाजपा में। अस्वस्थ होने पर जब मैं और राकेश सिंह उनसे मिलने गये तो उन्होंने राकेश जी से कहा कि राकेश जी मेरे लायक कुछ काम हो तो बताइए। यह था व्यक्तित्व उनका।

\"\"

पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के  पुत्र एवं पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहा कि मुझे उत्तराधिकारी कभी नही बनाया कैलाश जोशी जी ने। उनकी खिंची लकीरों पर नही चल पाया। मुझसे भी गलतियां हुई। बागली स्व जोशी जी की कर्मभूमि है। हमारी धड़कन है बागली। जोशी जी के जाने के बाद यह अब वेंटिलेटर पर है। इसलिए इसे जिला बनाना चाहिए।

\"\"

देवास सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी ने जहां स्वर्गीय कैलाश जोशी जी से भावनात्मक रूप से जुड़े होने की बात कही वही हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में आए हाटपिपलिया क्षेत्र से पूर्व विधायक मनोज चौधरी ने कहा की राजनीति भी काजल की कोठरी जैसी है जहां से बेदाग निकल पाना मुश्किल होता है बावजूद उसके स्वर्गीय कैलाश जोशी जी ने आजीवन दाग नहीं लगने दिया वह राजनीति के संत तो क्या, राजनीति के देवता थे।

\"\"

कार्यक्रम में स्वागत भाषण भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने दिया। इस मौके पर मंच पर प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद नंदकुमार सिंह चौहान, सत्यनारायण जटिया, सूरज केरो सहित कई गणमान्य नेता गण मौजूद थे।

संपादक

+ posts

1 thought on “राजनीति के संत कैलाश जोशी की प्रतिमा का अनावरण… CM शिवराज और ज्योतिरादित्य भी पहुंचे”

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks