मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर नियुक्त हुए भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा

Amaltas

भोपाल। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा को मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर (सामयिक अध्यक्ष) नियुक्त किया गया है। प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को स्थायी अध्यक्ष का चुनाव होने तक कर्तव्यों के निर्वहन के लिए रामेश्वर शर्मा को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया।
रामेश्वर शर्मा भोपाल जिले की हुजूर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक हैं। इससे पहले प्रोटेम स्पीकर के तौर पर जगदीश देवड़ा कार्यरत थे, लेकिन उन्होंने दो जुलाई को त्यागपत्र दे दिया था। जगदीश देवड़ा को शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट में शामिल किया गया है  मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है।
चूंकि मध्य प्रदेश विधानसभा में उपाध्यक्ष का पद भी रिक्त है, इसलिए प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति की गई है। शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में रामेश्वर शर्मा को स्थान नहीं मिल सका था।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks