देवास। आषाढ़ कृष्ण अमावस्या 21 जून 2020 को खंडग्रास सूर्यग्रहण होगा। दृश्य गणित अनुसार सभी स्थानों पर अलग-अलग समय पर सूर्य ग्रहण का स्पर्श मध्य मोक्ष पर्व होगा। खास बात ये खगोलीय घटना साल के सबसे बड़े दिन और सबसे छोटी रात को होने जा रही है। भारत के कुछ हिस्सों में लोग सूर्य ग्रहण के दौरान ‘रिंग ऑफ फायर’ देख सकेंगे। हालांकि, देश के अधिकांश हिस्सों में सूर्य ग्रहण का आंशिक रूप देखने को मिलेगा। ग्रहण के समय सूर्य के केंद्र का भाग पूरा काला नजर आने वाला है, जबकि किनारों पर चमक रहेगी। लेकिन चंद्र ग्रहण की तरह सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से देखना सुरक्षित नहीं माना जाता। इसे देखने के लिए खास तरह के उपकरणों की जरूरत पड़ती है।

उज्जैन के पंचांग अनुसार ग्रहण काल…
21 जून 2020 को खण्डग्रास सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण का स्पर्श (आरंभ) प्रातः 10:11 मिनट पर होगा। मध्यकाल प्रातः 11: 50 बजे तथा मोक्ष समाप्त मध्यान्ह 1:41बजे पर होगा। ग्रहण का पर्व काल 3 घंटा 30 मिनट का है।
ग्रहण का वेध (सूतक) 20 जून शनिवार रात्रि 10:00 बजे से रहेगा।
जब परछाई छोड़ेगी साथ…
लगभग 11:52 मिनिट के आस पास कुछ समय के लिए आपकी परछाई आपका साथ छोड़ देगी। सूर्यग्रहण के दौरान सूर्य चमकते छल्ले की तरह दिखाई देगा। यानी रिंग ऑफ फायर दिखाई देगा। मगर यह देखने के लिए आपको उज्जैन से 40 km दूर डोंगला जाना पड़ेगा।डोंगला वह जगह है जहां एक विशालकाय टेलिस्कोप भी है व अनुसंधान केंद्र भी करोड़ो रु की लागत की टेलीस्किप से खगोलीय घटना पर इस संस्थान में रिसर्च भी किया जाता है।
ग्रहण का राशिफल…
ग्रहण मृगशिर व मिथुन राशि पर होने से मिथुन राशि को नेष्ट रहेगा।
मिथुन, कर्क, वृश्चिक व मीन राशि वालों के लिए अशुभ है।
वृषभ, तुला, कुंभ व धनु राशि के लिए मध्यम है।
मेष, सिंह, कन्या व मकर राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा।
इस ग्रहण का मृगशिर एवं आर्द्रा नक्षत्र में जन्म लेने वालों को ग्रहण दर्शन नहीं करना चाहिए। सिर्फ इष्ट देव की आराधना, गुरु द्वारा दिए गए मंत्र का जाप एवं धार्मिक ग्रंथ का पठन-पाठन करना चाहिए।
इस सूर्य ग्रहण का गर्भवती महिला, विवाह योग्य बालक – बालिका, उद्योगपति, मंत्री, धर्म नेता, कन्या, नवविवाहिता को दर्शन नहीं करना चाहिए।
टाइम्स एमपी के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गई लिंक को क्लिक करें–

**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.