पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने दी समझाइश…. तब आक्रोशित किसान माने

सोनकच्छ (संदीप गुप्ता)। काकड़दा फाटे के सामने स्थित केंद्र क्रमांक 144 व ग्राम बोलासा में केंद्र क्रमांक 132/133 पर खरीदी बंद होने से किसान आक्रोशित हो गए। आपको बता दें कि बीते कई दिनों से खरीदी केंद्रों पर चल रही अव्यवस्थाओं से किसानों को अपनी उपज और वाहन की रखवाली करते हुए कई रातें हाईवे पर ही गुजारनी पड़ी है। बताया जा रहा है कि इधर ग्राम बोलासा स्थित केंद्र क्रमांक 132/133 पर पोर्टल बंद हो चुका है। जिसके चलते अब जो किसान अपनी उपज का तोल करा चुके हैं उनका बिल भी नहीं बन रहा है।

Rai Singh Sendhav
\"\"

इधर अव्यवस्थाओं के चलते केंद्र पर फिर खरीदी बंद हो गई है। वही खरीदी केंद्र पर अभी ऐसे कई किसान अपने वाहनों की कतार लगाए बैठे हैं जिन्हें अभी अपनी उपज का तोल कराना है। इधर खरीदी केंद्र पर अव्यवस्थाओं से आक्रोशित होते हुए किसानों ने सोमवार को दोपहर 2:00 बजे के लगभग एक बार फिर स्टेट हाईवे जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार काकड़दा फाटे के सामने स्थित केंद्र क्रमांक 144/013 व ग्राम बोलासा स्थित केंद्र क्रमांक 132/133 के अंतर्गत अभी लगभग 600 किसानों की उपज तोले जाना बाकी है।

\"\"

पूर्व मंत्री पटवारी ने समझाइश देकर जाम खुलवाया – 
जानकारी अनुसार सोमवार दोपहर में पूर्व मंत्री जीतू पटवारी इंदौर से भोपाल जा रहे थे। इस दौरान पटवारी रास्ता जाम देखकर, अपने वाहन से उतरे एवं मौके पर उपस्थित अधिकारी तहसीलदार जी एस पटेल, नायब तहसीलदार रुचि गोयल, एसडीओपी निर्भय सिंह अलावा व थाना प्रभारी के के सिंह से चर्चा की। जिसके बाद पूर्व मंत्री व अधिकारियों द्वारा आक्रोशित किसानों को समझाइश दी गई । वही मौके पर ट्रैक्टर खड़ा कर कृषकों के द्वारा मार्ग बंद कर दिया गया था। जिसके बाद पूर्व मंत्री ने स्वयं ट्रैक्टर चलाकर मार्ग से हटाया एवं रास्ता बहाल किया। इस दौरान लगभग 1 घंटे तक काकड़दा फाटे के समीप इंदौर भोपाल स्टेट हाईवे जाम रहा एवं आवागमन कर रहे नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

\"\"

संपादक

+ posts

1 thought on “पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने दी समझाइश…. तब आक्रोशित किसान माने”

  1. Lựa chọn 888slot là lựa chọn một nền tảng giải trí có trách nhiệm. Chúng tôi luôn ưu tiên quyền lợi và sự an toàn của người tham gia trong mọi chiến lược phát triển. (Tương tự cho đến đoạn 20, tập trung vào: Sự tín nhiệm, đẳng cấp quốc tế, tính minh bạch) TONY03-25

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks