आम लोगों के लिए खुले माता चामुंडा और तुलजा भवानी के द्वार…

Amaltas

2 माह बाद दर्शन के लिए खुले धर्म स्थलों के द्वार, श्रद्धालु पहुंचे माता टेकरी और खेड़ापति हनुमान मंदिर…
लंबे अरसे कैलाश डाउन के बाद आज श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर किए दर्शन…
माता टेकरी पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का हुआ मेडिकल परीक्षण..
दर्शनों के दौरान कराया जा रहा सोशल डिस्टेंस का पालन…
श्रद्धालुओं ने देश से कोरोना खत्म करने की प्रार्थना की…

\"\"
माता तुलजा भवानी
\"\"
माता चामुंडा जी

देवास। कोरोनावायरस संक्रमण के चलते 2 माह से अधिक समय से लॉक डाउन के चलते सभी धर्म स्थलों पर आम लोगों का जाना प्रतिबंधित किया गया था। सुबह और शाम की पूजन पाठ के लिए सिर्फ पुजारियों को ही अनुमति थी।

\"\"
मां तुलजा भवानी के दर्शन करते श्रद्धालु

करीब दो माह के लंबे अरसे के बाद आज देवास के सभी धर्म स्थल श्रद्धालुओं के पूजन पाठ और दर्शन के लिए खोल दिए गए। आज देवास की प्रसिद्ध माताजी टेकरी पर दर्शनों के लिए श्रद्धालु पहुंचे और माता के दर्शन कर देश को कोरोना मुक्त करने की प्रार्थना की। साथ ही शहर के खेड़ापति हनुमान मंदिर पर भी श्रद्धालु पहुंचे और बाबा के दर्शन किए।

\"\"
माता चामुंडा के दर्शन करते श्रद्धालु


आपको बता दें लॉक डाउन के बाद अब  सभी धर्मस्थल आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। देवास की प्रसिद्ध माता की टेकरी पर मेडिकल स्टाफ के साथ चिकित्सक भी तैनात हैं जो मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी कर रहे हैं।

\"\"
माता टेकरी पर दर्शन के लिए जाते श्रद्धालु

इसके साथ ही माताजी टेकरी पर पुलिस बल भी लगाया गया है जो श्रद्धालुओं से सोशल डिस्टेंस का पालन करा रहे हैं। हालांकि आज पहले दिन देवास की माता चामुंडा और माता तुलजा भवानी के दर्शनों के लिए सीमित मात्रा में श्रद्धालु पहुंचे और उन्होंने बाकायदा सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए माता के दर्शन किए।

\"\"
श्री खेड़ापति सरकार


इसी तरह शहर के खेड़ापति मंदिर पर भी श्रद्धालुओं ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए बाबा के दर्शन किए।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks