सुसाइड नोट में लिखा – मुझे माफ करना मैं साथ नहीं निभा पाया

Amaltas

सोनकच्छ। समीपस्थ ग्राम कुम्हारिया राव में सोमवार सुबह आम के पेड़ से एक लाश लटकी पाई गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार केशव कुमार पिता बद्री प्रसाद जोशी उम्र 40 वर्ष की लाश स्वयं के खेत पर आम के पेड़ से लटकी पाई गई। बताया जा रहा है कि रविवार शाम को केशव शादी में जाने के लिए घर से निकला था। वही जब सोमवार को मृतक का भाई संजय जोशी सुबह 7:00 बजे अपने खेत पर मवेशियों का दूध निकालने गया। तब उसने केशव को रस्सी से गले में फंदा लगाकर आम के पेड़ से लटका देखा और रस्सी की गठान खोली तब केशव को मृत पाया। बताया जा रहा है कि केशव अपनी डायरी में चंद लाइने लिखकर एक सुसाइड नोट छोड़ गया। जिसमें लिखा था रीना मुझे माफ कर देना, मैं साथ नहीं निभा पाया, अब मैं कुछ नहीं कर सकता। इधर घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा व मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

\"\"
सुसाइड नोट

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks