सोनकच्छ में कोविड-19 से संक्रमण के 2 नए मामलों की पुष्टि

Amaltas

स्वास्थ्य विभाग के जवाबदार बीएमओ 3 घंटे बाद पहुंचे मौके पर

\"\"

सोनकच्छ – सोमवार सुबह सोनकच्छ में कोविड-19 से संक्रमण के 2 नए मामलों की पुष्टि हुई। मौलाना आजाद मार्ग में गली नंबर 1 एवं गली नंबर 2 में एक मजदूरी का कार्य करने वाला 26 वर्षीय युवक व एक अन्य मीट की दुकान संचालित करने वाले 52 वर्षीय व्यक्ति में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि पाई गई है। बताया जा रहा है कि वार्ड क्रमांक 9 के निवासी 52 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति का बीते 8 दिनों से अमलतास अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों परिवार के परिजनों को निर्धारित क्वॉरेंटाइन सेंटर पर सुरक्षित किया गया है व प्रारंभिक जांच की जा रही है।

\"\"

जानकारी मिलते ही तहसीलदार जी एस पटेल, पुलिस एवं नप के कर्मचारी जहां तुरंत मौके पर पहुंचे। वही स्वास्थ्य विभाग के जवाबदार बीएमओ आदर्श ननेरिया लगभग 3 घंटे बाद मौके पर पॉजिटिव मरीजों व परिजनों की जानकारी एकत्रित करने पहुंचे। इधर प्रशासन ने कंटेंटमेंट एरिया में रह रहे निवासियों से अपील की है कि वे घरों में ही रहे।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks