आज देवास में फिर 7 नए पॉजिटिव, कुल 129 हुए

आज कुल रिपोर्ट आई 81, इनमें 69 निगेटिव…
भर्ती मरीजों की रिपीट सैंपल रिपोर्ट में 3 की पॉजिटिव फिर आई..
2 सैंपल रिपोर्ट पैथोलॉजी द्वारा रिजेक्ट..
159 सैंपल रिपोर्ट आना शेष…

Rai Singh Sendhav

देवास। देवास में आज फिर 7 मरीज कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें तीन लक्ष्मीबाई मार्ग के और 3 रजब अली मार्ग के हैं, तथा एक युवती पटाड़ी बरोठा क्षेत्र की है। देवास में लॉक डाउन खत्म होने के बाद मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। आज आए पॉजिटिव मरीजों में देवास के एक पत्रकार के परिवार के 3 लोग शामिल है जिन्हें उपचार हेतु अमलतास हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
आपको बता दें इसी तरह कल 6 जून को आए पॉजिटिव मरीजों में एक नगर निगम का कर्मचारी शामिल था। जिसकी ड्यूटी जरूरतमंदों को भोजन बांटने के लिए लगाई गई थी। पूरे लॉक डाउन के दौरान उक्त कर्मचारी ने अपने सहकर्मियों के साथ शहर की विभिन्न संस्थाओं से भोजन के पैकेट लेकर गरीब बस्तियों में भोजन वितरण किया था। उक्त कर्मचारी के पॉजिटिव आने के बाद देवास नगरनिगम में तो हड़कंप है ही साथ ही वे विभिन्न संस्थाएं जो नगरनिगम को भोजन के पैकेट जरूरतमंदों को वितरण के लिए देती थी उन संस्थाओं के सदस्य भी सहमे हुए हैं।
आज कोरोनावायरस संक्रमण के 7 पॉजिटिव मरीज आने के बाद देवास में अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 129 पर पहुंच गई है इनमें से 9 की मौत हो चुकी है जबकि 74 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं और 46 एक्टिव मरीज अभी उपचाररत हैं।

आज प्राप्त  सैम्पल रिपोर्ट में न्यू पॉजिटिव प्रकरण की जानकारी:-
01-पता-77 रज्जब अली मार्ग,देवास- M-33 वर्ष
02-पता-77 रज्जब अली मार्ग ,देवास- F-55 वर्ष
03-पता-रज्जब अली मार्ग ,देवास- F-82 वर्ष
04-पता-ग्राम पटाडी बरोठा,देवास- F-19 वर्ष
05-पता-लक्ष्मीबाई मार्ग,देवास- M-35 वर्ष
06-पता-लक्ष्मीबाई मार्ग ,देवास- F-07 वर्ष
07-पता-लक्ष्मीबाई मार्ग ,देवास- M-38 वर्ष

आज की स्थिति
देवास में अबतक कुल पॉजिटिव मरीज -129
अब तक  देवास में हुई मौत -9
अब तक स्वस्थ हुए मरीज  – 74
वर्तमान में एक्टिव मरीज- 46

\"\"

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks