सोनकच्छ तहसील की 4 रिपोर्ट आई सभी नेगेटिव

Amaltas

सोनकच्छ (संदीप गुप्ता)। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग सोनकच्छ से प्राप्त जानकारी अनुसार वायरस कोविड-19 से संक्रमण की पुष्टि करने हेतु भेजी गई जांचों में से सोनकच्छ तहसील में सोनकच्छ से 2,  हरनावदा से 1, पिपल्याबक्सु से 1 कुल 4 रिपोर्ट आई। जो सभी नेगेटिव है। 
वहीं बुधवार को पीपलरावां से 2 सैंपल कोविड-19 की पुष्टि के लिए भेजे गए हैं। इसके अतिरिक्त स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैयार किये गए फीवर क्लीनिक पर बुधवार को 30 मरीजों का उपचार कर घर लौटाया गया। बीएमओ आदर्श ननेरिया द्वारा बताया गया कि इन मरीजों में कोविड-19 को लेकर कोई लक्षण दिखाई नहीं दिए गए इसलिए उपचार कर इन्हें घर लौटा दिया गया।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks