निशुल्क महिला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में महिलाओं ने लिया स्वास्थ्य लाभ

अनिल उपाध्याय
खातेगांव। गरीब निर्धन परिवार की महिलाएं आर्थिक परेशानी के चलते कई बार समय पर अपना स्वास्थ्य परीक्षण तक नहीं करा पाती इलाज कराना तो दूर गरीब निर्धन मजदूर वर्ग कि बीमार महिलाओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण जिम्मा उठाया है।

Rai Singh Sendhav

खातेगांव के वीर सावरकर मार्ग पर क्लीनिक संचालित करने एवं सदैव गरीब असहाय और मजदूर गरीब महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए हमेशा तत्पर डॉ कविता जाट द्वारा नगर के वीर सावरकर मार्ग पर उनके क्लीनिक पर प्रांशु हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित निशुल्क महिला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डॉक्टर पूनम रायकवार इंदौर ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर महिला रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया l सैकड़ों की संख्या में खातेगांव नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से पहुंची महिलाओं का परीक्षण किया गया इस अवसर पर डॉ कविता जाट एवं डॉक्टर पूनम रायकवार ने महिलाओं की अनेक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुना और उन्हें उचित सलाह दी नगर व क्षेत्र से पहुंची महिलाओं ने बांझपन की समस्या यह बच्चेदानी में होने वाली रुकावट एवं महिलाओं ने चिकित्सकों को बताया कि बच्चेदानी का दर्द एवं सफेद पानी आना अनियमित मासिक धर्म अधिक रक्त प्रसव बार बार गर्भपात होना जटिल गर्भावस्था जैसी अनेक बीमारियों के महिला मरीज स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे और उन्होंने अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से दोनों ही महिला चिकित्सकों को अवगत कराया जिस पर महिला चिकित्सकों ने उचित परामर्श दिया l

संपादक

+ posts

1 thought on “निशुल्क महिला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में महिलाओं ने लिया स्वास्थ्य लाभ”

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks