समाजसेवी भाटिया की पुण्यतिथि पर किया पौधरोपण

पुत्रों द्वारा की गई नगर में वृक्षारोपण की अच्छी पहल

Amaltas

कांटाफोड़ (जैकी भाटिया)। कांटाफोड़ व आसपास के क्षेत्र मैं एक समाजसेवी के रूप मैं अपनी अलग ही पहचान बनाने वाले स्व. राजेन्द्र सिंह जी भाटिया की 29वी पुण्यतिथि पर भाटिया परिवार व होलानी परिवार के द्वारा संयुक्त रूप से पौधरोपण कर उन्हें याद किया गया।

कम समय मैं नगर कांटाफोड़ मैं अपनी साफ सुथरी छवि के लिए जाने वाले स्व. राजेन्द्र सिंह भाटिया(कालू भैया के नाम से प्रसिद्ध) की पावन पुण्यतिथि के उपलक्ष्य मैं उनके पुत्र प्रीत भाटिया, कांग्रेस जिला महामंत्री गुरमीत भाटिया के द्वारा पौधारोपण का अहवान नगर के वरिष्ठ जनों से किया गया था।इसी कड़ी मैं होलानी परिवार के प्रमुख कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्याम होलानी व उनकी पूरी पैनल के द्वारा सुबह से ही नगर के प्रमुख जगहों पर पौधारोपण कर होलानी परिवार के करीबी स्व. राजेन्द्र सिंह भाटिया को उनकी 29वी पुण्यतिथि पर याद किया। पौधारोपण कार्यक्रम मैं कांटाफोड़ थाना प्रभारी व्ही.पी.शर्मा, नप.सीएमओ सतीष घावरी, दलजीत भाटिया, गणपति शर्मा, राजाराम यादव, ब्रजमोहन तिवारी, मुकेश राठौर, हमीद खां, कैलाश अमोदिया, रामेश्वर शर्मा, शिव परमार, सुरेश पटेल, सद्दाम शाह, आदि उपस्थित हुए।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks