अपनी बहू से प्रताड़ित होकर बुजुर्ग महिला ने नर्मदा में लगाई छलांग

होमगार्ड के जवानों ने अपनी जान पर खेलकर बचाई बुजुर्ग महिला की जान

Amaltas

अनिल उपाध्याय
खातेगांव। गुरुवार को देवास एवं हरदा जिले को जोड़ने वाले नर्मदा नदी पर बने पुल से खुदकुशी करने के उद्देश्य एक बुजुर्ग महिला द्वारा नर्मदा नदी में छलांग लगा दी लेकिन घाट पर मौजूद होमगार्ड के जवानों एवं केवटओ ने जान पर खेलकर बुजुर्ग महिला की जान बचा ली
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक क्लेश के चलते अपनी बहू से पीड़ित होकर एक बुजुर्ग महिला ने नेमावर हंडिया के मध्य स्थित नर्मदा नदी के पुल से छलांग लगाकर नर्मदा नदी मे डूब कर जान देना चाहिए लेकिन घाट पर तैनात हौमगार्ड के जवानो ने बडी ही तत्परता के साथ अपनी जान पर खेल कर बुजुर्ग महिला की जान बचाई, बुर्जग महिला वसुबाई पति अमरसिह ठाकूर उम्र 60 वर्ष खांमगांव तहसील रहटगांव की रहने वाली है! बहू द्वारा उसे प्रताड़ित करने पर वह परेशान होकर नेमावर -हण्डिया स्थित नर्मदा नदी के पुल से नर्मदा नदी मे डूब कर जान देनै आई थी !लेकिन होमगार्ड के जवानों की तत्परता के साथ उसे बचा लिया गया, जिसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया मे चल रहा है महिला को सुरक्षित बचाने पर होमगार्ड के जवानों की तारीफ की जा रही हे!

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks