राजनीतिक की आजातशत्रु थी दीदी सुषमा जी :विधायक शर्मा

खातेगांव में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर सुषमा जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए

अनिल उपाध्याय
खातेगांव। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता पूर्व विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज का आकस्मिक निधन विगत दिनों हो गया उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में गहरा शोक व्याप्त है !इसी तारतम्य शुक्रवार को भाजपा मंडल खातेगांव के द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन स्थानीय सामुदायिक भवन खातेगांव में रखा गया !जिसमें समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए श्रद्धांजलि सभा को डॉ जेपी सोनी , सत्यनारायण शर्मा ,रामेश्वर यादव ने संबोधित किया!

Rai Singh Sendhav

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा ने आदरणीय सुषमा स्वराज के जीवन के कई पहलुओं के बारे में बताया उन्होंने कहा कि सुषमा जी बड़ी ही तेज बुद्धि की थी उनकी वाकपटुता बहुत ही जबरदस्ती उनका जीवन हमेशा समाज सेवा के लिए ही समर्पित रहा हम बड़े ही भाग्यशाली लोग हैं कि ऐसे व्यक्तित्व की धनी आदरणीय दीदी सुषमा स्वराज ने विदिशा लोकसभा में हमारा प्रतिनिधित्व किया हम अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हैं वो जब तक हमारे क्षेत्र की सांसद रही उन्होंने हमारे छेञ को कई सौगातें दी, हमेशा अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए खड़ी रहती थी मैं जब जब भी उनके पास गया क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में उनका ध्यान आकर्षित कराया उन्होंने उस समस्या का तत्काल निराकरण कराया उनका मुझ पर भी बड़ा स्नेह था मैं उनके निधन से बहुत दुखी हूं और अपने श्रद्धा सुमन उनके चरणों में अर्पित करता हूं और साथ ही एक बात और कहता हूं कि सुषमा जी जैसी नेता मिलना असंभव है! वह राजनीति की अजातशत्रु थी उनका राजनीतिक जीवन में कोई शत्रु नहीं था उनका पक्ष के साथ विपक्ष भी पूरा सम्मान करता था उन्होंने अपना जीवन समय के साथ बदला जब सोशल मीडिया का समय आया तो उन्होंने उसे अपना कर इस माध्यम से लोगों की जितनी मदद हो सकती थी कि वह आखरी समय में भी आज के आधुनिक सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ी रहे उन्होंने अपने आखिरी ट्वीट में देश के प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि आपने बड़ा साहसी कदम उठाया है और आज सही रूप में धारा 370 को कश्मीर से खत्म कर दिया है शायद यही दिन देखने के लिए मैं जिंदा थी और कुछ समय बाद ही खबर आई कि सुषमा जी को स्वास्थ्य ठीक नहीं है और उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया है और फिर खबर आई कि उनका देहांत हो गया है ऐसे लगता है जैसे उन्हें पूर्व से ही आभास था और भी बहुत सी बातें उनके जीवन की है शायद अगर मैं उनका वर्णन करूं तो समय कम पड़ जा श्रद्धांजलि सभा में विशेष रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ आर एन यादव भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर यादव ,शेखर अग्रवाल ,सतीश मित्तल ,राम सिंह यादव ,राजकुमार राजपूत ,अजय तिवारी ,सूरज यादव, देवेंद्र साधु ,राजा पारीख ,चिन्मय तिवारी ,रामनारायण साहू, उमेश गुर्जर ,रमेश टाडा ,अखिलेश खोजा ,श्रद्धांजलि सभा का संचालन मंडल महामंत्री अर्जुन पवार ने किया उक्त जानकारी भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी राजेश गोस्वामी ने दी!

संपादक

+ posts

1 thought on “राजनीतिक की आजातशत्रु थी दीदी सुषमा जी :विधायक शर्मा”

  1. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks