राष्ट्रीय पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाए
अनिल उपाध्याय
खातेगांव। राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर एसडीएम कार्यालय सभागृह में सभी विभागों के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को आयोजित की गई! बैठक में एसडीएम शोभाराम सोलंकी, तहसीलदार श्रीमती अलका एक्का, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अफसर खान ,विकास खंड शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि वरिष्ठ शिक्षक महेश तिवारी, बीएमओ गणपत सिंह बघेल , महिला बाल विकास के परियोजना अधिकारी रामप्रवेश तिवारी, डिप्टी रेंजर खुमान सिंह सोलंकी, नायब तहसीलदार अर्पित मेहता ,चंद्रशेखर सोलंकी सहित सभी विभागों के अधिकारी विशेष रूप से मौजूद थे! बैठक में प्रमुखता के साथ निर्णय लिया गया कि सभी अधिकारी कर्मचारी समय पर अपने अपने ऑफिस मुख्यालय ( कार्यालय) पर उपस्थित हो व ध्वजारोहण समय पर किया जाए।ध्वजारोहण में गरिमा का ध्यान रखें।दिन समाप्ति पर ध्वज उतरने की जिम्मेदारी सौंपी जाए।
14 अगस्त से सभी कार्यालयों में रोशनी की जाए।
प्रभात फेरी में छोटे बच्चों को शामिल न किया जाए।साथ ही वर्षा न होने पर प्रभातफेरी निकली जाए।
संस्था स्तर पर रोचक व गरिमापूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों को शामिल करें।
राष्ट्रीय पर्व पूरे उल्लास व गरिमा से मनाया जाए।


**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.