कुसमानिया सब रेज मे अवैध वन हानि जोरो पर

Amaltas

कमल गर्ग \’राही\’
कन्नौद। कन्नौद रेंज की सब रेंज कुसमानिया के अन्तर्गत आने वाली भिलाई वीट मे अवैध वन हानि जोरो पर हो रही है। भारी भरकम अमला होने के बावजूद वन हानि होना कई शकाओ को जन्म देता है। वनों की सुरक्षा को लेकर डिप्टी रेजर, वन रक्षक, चौकीदार होने के बावजूद लकडी माफियाओं के हौंसले इतने बुलन्द है कि दिन-दहाड़े सागवान की लकड़िया काट कर ले जा रहे हैं। इतना ही नही सागवान के पेड़ पर घावटी लगा देते है, जिन्हें दूसरे दिन काटकर मुख्य लकडी ले जाते हैं। ऊपर का तना (बाड) वही छोड जाते हैं। जिसे विभाग जब्त करना बताकर खानापूर्ति कर लेता है।

यदि इसी तरह अवैध वन हानि जारी रही तो वह दिन दूर नही जब थोडा बहुत बचा जंगल मैदान तब्दील हो जायेगा।
यदि वरिष्ठ वन अधिकारियों द्वारा तत्काल उक्त सब रेज की वीटो की जांच करायी जाती है तो कई चौकानें वाले परिणाम सामने आ सकते हैं। उधर इस सम्बंध मे डिप्टी रेंजर रमेश चौहान का कहना है कि वीटो मै अवैध नुकसानी नही है , हम सतत दोरा करते है।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks