भौंरासा में मूसलाधार बारिश

संतोष गोस्वामी

Rai Singh Sendhav

भौंरासा। नगर सहित जिले में झमाझम बारिश का दौर जारी है नगर में गुरुवार शाम करीब 40 मिनट तक मुसलाधार बारिश हुई इस दौरान कई जगहों पर जल जमाव की स्थिति बनी वहीं जिले के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश का दौर जारी है तेज बारिश से नदी नाले उफान पर है।

जिले में अभी तक 21 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है बुधवार शाम 8:00 बजे से लेकर गुरुवार सुबह 8:00 बजे तक जिले में पौने दो इंच बारिश दर्ज की गई इसमें सर्वाधिक 5 इंच बारिश सोनकच्छ 3 इंच बारिश टोंक खुर्द में दर्ज हुई नगर में करीब तीन इंच बारिश दर्ज हुई पिछले वर्ष अब तक जिले में 16 इंच बारिश हुई थी।

दिन में हल्की बारिश शाम को मूसलाधार
नगर में बारिश का दौर मंगलवार रात से जारी है बुधवार दिन भर बारिश होती रही थी इसके बाद रात में भी बारिश का दौर जारी रहा गुरुवार सुबह बारिश हुई लेकिन उसके बाद कुछ देर के लिए मौसम साफ हो गया धूप निकल आई थी दोपहर बाद फिर बारिश का दौर शुरू हुआ जो रुक-रुक का जारी रहा शाम करीब सवा 5:00 बजे अचानक मौसम बदला और काले बादलों के कारण अंधेरा छा गया इस दौरान हल्की बारिश शुरू हुई शाम होते-होते करीब 5:45 बजे मूसलाधार बारिश शुरू हो गई बारिश इतनी तेज थी कि थोड़ी दूर का भी कुछ नजर नहीं आ रहा था इसके चलते वाहनों के लाइट जलाना पड़ी करीब 40 मिनट के बाद सड़कों पर पानी वह निकला कहीं जगह जल जमाव की स्थिति देखने को मिली

औसत की आधी बारिश हुई

जिले की औसत बारिश 42 इंच है गुरुवार तक की स्थिति में जिले में 21 इंच बारिश हो चुकी है यानी औसत बारिश का आधा कोटा पूरा हो चुका है अभी इतनी ही बारिश अगर और होती है तो जिले में औसत बारिश का आंकड़ा पूरा हो जाएगा पिछले वर्ष इस बार बारिश का आंकड़ा बेहतर है पिछले वर्ष अब तक 16 इंच बारिश ही दर्ज की गई थी इस वर्ष अब तक 21 इंच बारिश हो चुकी है

कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश
नगर एवं आसपास क्षेत्र में गुरुवार सुबह से ही कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश का दौर दिनभर चलता रहा सतत वर्षा से जल स्तर बढ़ रहा है वहीं खेतों में फसलों के साथ खरपतवार की तादाद बढ़ रही है लगातार बारिश के चलते किसान दवाओं का छिड़काव नहीं कर पा रहे हैं लेकिन लगातार बारिश से किसान खुश है उधर इतनी बारिश के बाद भी रानी दमयंती तालाब अभी खाली पड़ा है

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks