कर्मचारियों का अभाव, आज से करेंगे आधार मशीन शुरू
सोमेश उपाध्याय

बागली। नगर के डाक मुख्यालय में रखी आधार पंजीयन मशीन 5 माह बाद भी शुरू नहीं हो पाई। आधार नामांकन और संशोधन को लेकर ग्रामीण पोस्ट ऑफिस के चक्कर काट रहे हैं। इसमें ज्यादातर प्रसूताएं और विद्यार्थी है, जो सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड की जरुरत महसूस कर रहे हैं। इधर, डाक विभागीय अधिकारी बेपरवाह है, जो अभी तक मशीन अपडेट की कोशिश में ही है।बागली में हर रोज बड़ी तादाद में ग्रामीण आधार नामांकन को लेकर चक्कर काट रहे हैं, जिसमें प्रसूताएं, विद्यार्थी और आमजन आधार कार्ड में संशोधन के लिए चक्कर काट रहे हैं। आधार नामांकन के अभाव में प्रसूताओं को विभिन्न कार्ड जारी नहीं हो पा रहे हैं, वहीं विद्यार्थी छात्रवृत्ति सहित कई योजनाओं से वंचित हैं।इसे लेकर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्यामा तोमर व काँग्रेस नेता ओमप्रकाश शर्मा बागली पोस्ट आफिस पहुँच अधिकारीयो की लापरवाही पर भड़क गए।पूर्व नपाध्यक्ष व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्यामा तोमर ने बताया कि अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैये से जनता त्रस्त है।यदि आधार चालू नही हुआ तो वे आंदोलन का मार्ग प्रशस्त करेंगी!वही अधिकारीयो से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि कार्यालय में वर्तमान में 3 कर्मचारियों की व्यवस्था है परंतु वर्तमान में एक ही व्यक्ति यहां पदस्थ है!जिसे डाक बुकिंग,बचत खाता एव.अन्य कागजी कार्य करने पड़ते है!यहां पूर्व में पोस्ट मास्टर के पद पर पदस्थ अलका वर्मा का भी कुछ दिन पहले तबादला हो चुका है।तभी से कार्यालय की व्यवस्था चरमरा सी गई है!
वर्जन-
मेरी पोस्ट मास्टर से बात हो गई है।कर्मचारी का अभाव है।कल से ही कार्य आरम्भ हो जाएगा।जनता को परेशान नही होने देंगे!
-अनिल शर्मा
उपसम्भागीय निरक्षक
अधिकारीयो के मनमाने रवैये से जनता परेशान है।यदि कल से आधार मशीन शुरु नही हुई तो मुझे मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा।
-श्यामा तोमर
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष
