बागली में भीषण गर्मी में बिजली कटौती से परेशान हो रहे नागरिक

स्ट्रीट लाइट भी रहती है अक्सर बन्द, नपाध्यक्ष राठौर ने दी विभाग को चेतावनी

सोमेश उपाध्याय

Rai Singh Sendhav

बागली। भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार को करीब 4 से 5 बार बिजली की आंखमिचौनी जारी रही। घर और दफ्तरों के कामकाज पर भी कटौती का असर दिखा। पिछले कुछ दिनों से ऐसा लग रहा है कि जैसे आसमान से आग बरस रही है। भीषण गर्मी से अब जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। गर्मी से परेशान लोगों को बारिश का बेसब्री से इंतजार है। इनका कहना है कि ऐसी विकट गर्मी लगातार पड़ती रही तो बड़ी मुश्किल खड़ी हो जाएगी।

घर के बाहर लू और घर के अंदर उमस भरी गर्मी बड़ी परेशानी खड़ी कर रही है। चिलचिलाती धूप और लू की वजह से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा सा माहौल दिखा। सिर्फ इंसानों को ही नहीं पशुओं और पक्षियों का भी गर्मी से बुरा हाल है।नपाध्यक्ष अमोल राठौर ने भीषण गर्मी में बिना सूचना के बीजली कटौती पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विभाग को चेतावनी देते हुए कहा की विभाग यदि इसी प्रकार कटौती करता रहा तो इनके विरुद्ध नगरवासियो के साथ वरिष्ठ अधिकारीयो से शिकायत करने पर मजबूर होना पड़ेगा।वही अक्सर मुख्य मार्ग की स्ट्रेट लाइट भी बंद रहती है।जिससे पूरे मार्ग में अंधेरा छाया रहता है!

मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल 12-15 जून तक इस गर्मी से किसी प्रकार की राहत नहीं मिलने वाली है।

वर्जन-
मौसम परिवर्तित होकर अचानक तेज हवा चलने कें कारण कोई हादसा नही हो इसलिए कुछ देर कें लिए बिजली सप्लाई बन्द कर दी थी !
नरेश कुमार शर्मा
कनिष्ठ उपयंत्री विद्युत विभाग बागली !

संपादक

+ posts

1 thought on “बागली में भीषण गर्मी में बिजली कटौती से परेशान हो रहे नागरिक”

  1. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks