नो तपा के अन्तिम दिन हुई बारिश से जगह जगह जल जमाव

Amaltas

कन्नौद, (कमल गर्ग \’राही\’)। नो तपा के अन्तिम दिन रविवार शाम को हुई आधे घन्टे की बारिश से नगर मे जगह जगह जल जमाव होने लोग काफी परेशान होते रहे।

बस स्टेंड के पास सडक पर काफी पानी भरने से उस स्थान पर हो रहे गढ्ढे पानी मे डूब गए। जिससे दो पहिया वाहन चालक गिरते गिरते बचे। आपको बता दें नगर मे बस स्टेंड से लेकर नगर पंचायत चौराहे के बीच कई स्थानों पर गड्ढे हो रहे है।

नगर पंचायत को कई बार अवगत कराया जा चुका लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नही दिया। लगता है नगर पंचायत को किसी बडे हादसे का इन्तजार है। आधे घन्टे की बारिश में यह हाल है तो आगे क्या हाल होंगे। इसका सहज ही अन्दाजा लगाया जा सकता है।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks