नावेल्टी चौराहे पर भाजपा जलायेगी प्रदेश सरकार का पुतला

देवास। बड़वानी जिले के बलवाड़ी मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे रविवार सुबह टहलने निकले थे। जिनकी अचानक नृशंस हत्या कर दी गई। अभी तक अपराधी पकड़े नही गए। एक के बाद एक लगातार हो रही भाजपा कार्यकर्ताओ की हत्याओं से भाजपाइयों में आक्रोश है।
इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह व प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत के निर्देशानुसार दिनांक 21 जनवरी 2019 को सभी जिला मुख्यालय पर दोपहर 2.00 बजे मध्यप्रदेश सरकार का पुतला दहन करेंगे। देवास भाजपा जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार के नेतृत्व में देवास जिले में भी विरोध दर्ज किया जाएगा। देवास के नावेल्टी चौराहे पर सोमवार को दोपहर 2 बजे प्रदेश सरकार का पुतला जाएगा। पुतला दहन में भाजपा पदाधिकारी , जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, सांसद , महापौर , पार्षद गण पूर्व विधायक व सांसद सभी मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं सभी कार्यकत्ता बंधू पुतला दहन में उपस्थित रहेगें। उक्त जानकारी भाजपा जिला प्रवक्ता शम्भू अग्रवाल ने दी।

Rai Singh Sendhav

संपादक

+ posts

1 thought on “नावेल्टी चौराहे पर भाजपा जलायेगी प्रदेश सरकार का पुतला”

  1. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks