हाटपीपल्या तहसीलदार न्यायालय में मिलीं अनियमितताएं, कलेक्टर ने जताई नाराजगी

तहसीलदार और रीडर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश, तीन माह से लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण की हिदायत

Amaltas

देवास। हाटपीपल्या तहसीलदार न्यायालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही और अनियमितताएं सामने आने पर कलेक्टर नेहा मीना ने सख्त नाराजगी जताई। बुधवार को किए गए आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कई प्रकरण आरसीएमएस पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज नहीं मिले। वहीं, पटवारी रिपोर्ट मिलने के बाद भी प्रकरणों का अंतिम निराकरण लंबित रखा गया था।

निरीक्षण में यह भी सामने आया कि प्रकरणों में एक-एक माह की लंबी पेशियां दी जा रही थीं। इस पर कलेक्टर ने तहसीलदार और रीडर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने तीन माह से अधिक समय से लंबित सभी राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करने और प्रत्येक प्रकरण को अनिवार्य रूप से आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व मामलों के निराकरण में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Madhur

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Amaltas

संपादक

Latest Posts

Enable Notifications OK No thanks