किसानों के खेतों से मोटर पंप चुराने वाली गैंग पकड़ाई, चार गिरफ्तार

बिजली गुल होते ही खेतों में घुसते थे आरोपी, पहले करते थे रेकी; जंगल में छिपाकर रखते थे चोरी की मोटरें

Amaltas

देवास। कन्नौद क्षेत्र में किसानों के खेतों से सिंचाई की मोटर पंप चोरी करने वाली गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 6 पानी की मोटर और वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की है। जब्त मश्रुका की कुल कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, 14 और 17 नवंबर को कन्नौद थाना क्षेत्र में किसानों के खेतों से मोटर पंप चोरी होने की घटनाएं सामने आई थीं। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी पहले खेतों की रेकी करते थे और बिजली गुल होने के बाद किसान जब खेत से घर चले जाते थे, तब कुएं से मोटर निकालकर पाइप और केबल काट देते थे। इसके बाद मोटरों को मोटरसाइकिल से जंगल में ले जाकर छिपा देते और मौका मिलने पर बेच देते थे।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुरानी के जंगल में घेराबंदी कर चार संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ और उनकी निशानदेही पर चोरी की 6 मोटर पंप और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई।

Madhur

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्जुन पिता कावर सिंह, रवि पिता चतर सिंह कर्मा, अनिल पिता रामविलास और मंगल पिता रामनिवास, सभी निवासी ग्राम पिपलानी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 854/2026 और 860/2026 में धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।

Amaltas

कार्रवाई में थाना प्रभारी तहजीब काजी सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

संपादक

Latest Posts

Enable Notifications OK No thanks