प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर महिला से 4.85 लाख की ठगी, नगर निगम से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

Amaltas

देवास। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर एक महिला से 4 लाख 85 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने किशोर उर्फ नन्दकिशोर प्रजापत (42) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नगर निगम देवास में अपने पद का दुरुपयोग कर महिला को योजना का लाभ दिलाने का भरोसा देकर रकम लेने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला से अलग-अलग माध्यमों से कुल 4.85 लाख रुपए प्राप्त किए और बाद में यह राशि अपने रिश्तेदारों को दे दी। महिला की शिकायत पर कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 824/2026 के तहत बीएनएस की धारा 316(4) और 318(4) में प्रकरण दर्ज किया गया था।

पुलिस ने तकनीकी सहायता और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर 24 नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने पर उसे 30 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। पुलिस अब धोखाधड़ी की रकम बरामद करने और मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

Madhur

आरोपी किशोर उर्फ नन्दकिशोर प्रजापत भवानी सागर, देवास का निवासी है। मामले में कोतवाली पुलिस की विवेचना जारी है।

Amaltas

योजनाओं के नाम पर ठगी से रहें सावधान

देवास पुलिस ने आमजन से अपील की है कि प्रधानमंत्री आवास योजना सहित किसी भी सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर किसी अनधिकृत व्यक्ति को पैसे न दें। योजना की प्रक्रिया की जानकारी संबंधित शासकीय कार्यालय से ही प्राप्त करें।

संपादक

Latest Posts

Enable Notifications OK No thanks