पानी की बर्बादी पर नगर निगम सख्त, तीन वार्डों में 6 हजार का जुर्माना

Amaltas

नल खुला छोड़कर सड़क पर बहा रहे थे पेयजल, निगम की टीम ने मौके पर की चालानी कार्रवाई
देवास। शहर में पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। जल वितरण के दौरान नल खुला छोड़कर पानी सड़क पर बहाने वाले लोगों के खिलाफ निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 6 हजार रुपए का जुर्माना वसूला।

गुरुवार सुबह निगमायुक्त दलीप कुमार के निर्देश पर स्वच्छता निरीक्षकों की टीम ने अलग-अलग वार्डों में जल वितरण के समय निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड 19 के जयप्रकाश नगर, वार्ड 38 में एबी रोड स्थित होटल श्री क्षेत्र और वार्ड 24 के बजरंग नगर में पेयजल व्यर्थ बहता मिला। संबंधित रहवासियों के खिलाफ मौके पर चालानी कार्रवाई की गई।

निगम की टीम ने कार्रवाई के साथ ही नागरिकों को समझाइश भी दी कि पानी भरने के बाद नल बंद रखें और नलों में टोटी जरूर लगवाएं, ताकि पेयजल की एक-एक बूंद का सदुपयोग हो सके।

Madhur

दरअसल, निगमायुक्त ने हाल ही में स्वच्छता निरीक्षकों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए थे कि जल वितरण के दौरान वार्डों में नियमित भ्रमण किया जाए और पानी की बर्बादी करने वालों पर प्रतिदिन जुर्माना लगाया जाए।

Amaltas

नगर निगम ने साफ किया है कि पेयजल की बर्बादी रोकने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे में अब जल वितरण के दौरान लापरवाही बरतने और पानी सड़क पर बहाने वालों को चालानी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

संपादक

Latest Posts

Enable Notifications OK No thanks