सरस्वती विद्या मंदिर में संपन्न हुआ उत्सवाचरण…
करीब 1000 बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां…
हजारों की तादाद में अभिभावक पहुंचे उत्सवाचरण में…
करीब ढाई घंटे अनवरत चलता रहा कार्यक्रम
देवास। मेवाड़ का शौर्य, संस्कृति और इतिहास से परिचय कराने के लिए शानदार मंचन के जरिए स्कूली बच्चों ने प्रस्तुति देकर उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेवाड़ का इतिहास…, बप्पा रावल की काबुल विजय… एकलिंग आराधना हो… या रानी पद्मावती का जौहर…, मीरा की कृष्ण भक्ति हो… या पन्ना धाय का पुत्र बलिदान…, हल्दीघाटी का युद्ध हो… या फिर चेतक का बलिदान… सभी दृश्यों का मंचन अद्भुत था। यह सब देखने को मिला देवास के मुखर्जी नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर (सीबीएसई) में, जहां विद्यालय के उत्सवाचरण के इस कार्यक्रम में करीब हजार बच्चों ने शानदार प्रस्तुति देकर मेवाड़ के इतिहास को मंच पर अवतरित कर दिया।

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती इंदिरा शर्मा ने बताया कि इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए विद्यालय के बच्चे और शिक्षक शिक्षिकाओं ने महीनों की कड़ी मेहनत की है। यहां तक की पूरे कार्यक्रम की ऐतिहासिक पटकथा का लेखन भी विद्यालयीन परिवार द्वारा किया गया है। संगीत और नृत्यमयी मंचन के लिए बच्चों ने खूब अभ्यास किया। वार्षिकोत्सव में इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में मनोरंजन के साथ हमारे देश की शौर्य गाथा और इतिहास से भली-भांति परिचित कराना है।


**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.