करणी सेना टीम के जीवन सिंह शेरपुर पहुचे बागली के चापडा, 8 जनवरी को होने वाले महाआंदोलन में किया आमंत्रण।

करणी सेना टीम व्दारा 8 जनवरी को भोपाल के जंबूरी मैदान में महा आंदलन करने की बड़ी तैयारी की जा रही हैं।उसी के चलते रविवार की देर शाम को करणी सेना टीम के जीवन सिहं शेरपुर महारैली के साथ चापडा पहुचे। जहां पर बागली मार्ग पर एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए होने वाले महा आंदोलन के उदेश्य के बारे मे जानकारी दी गई। जीवन सिहं शेरपुर ने कहा कि यह आंदोलन आम जनता के स्वाभिमान एवं किसानों के हक का आंदोलन है। आंदोलन को सफल बनाने के लिए करणी सेना टीम के जीवन सिंह शेरपुर लगातार प्रदेश के कई जिलों में पहुंचकर आमंत्रण दे रहे हैं। उसी कड़ी में वह सोनकच्छ,हाटपिपलिया,बागली के चापड़ा पहुंचे।इस दौरान जीवन सिहं शेरपुर का पूरे क्षेत्र में जोर शोर से स्वागत किया गया।साथ ही प्रत्येक गांव के मंच से भोपाल पहुंचने के लिए करणी सैनिकों और समाज जनों का आह्वान किया गया।जीवन सिंह ने करणी सैनिकों तथा आम जनता को संबोधित किया और 8 तारीख के महा आंदोलन को सफल बनाने और बड़ी संख्या में आंदोलन में पहुंचने की अपील की।इस आंदोलन के माध्यम से आर्थिक आधार पर आरक्षण,बेरोजगारों को रोजगार मिले,शासकीय विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती हो,किसानों को उनकी फसलों का सही दाम मिले,सहित 21 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है।
\"\"
इस अवसर पर शिवपाल सिंह बीसाखेड़ी,चंद्रपाल सिंह बामनखेडी,देवेन्द्र सिंह खटाम्बा,भगवान सिंह झाला गुनेरा,रोहित सिंह चापड़ा,चेतन सिंह झाला, लोकेंश सिंह राजपुत,राजा सिंह मोखापिपलिया, अंकुश राजपूत,जयपाल सिंह उदावत,महेंद्र सिंह राजपुत,युवराज सिंह,प्रदीप सिंह,ईश्वर सिंह,पप्पू दरबार,रविराज सिंह,विरेंद राठौड़,अरविंद राठौड़, आदि करणी सैनिक मौजूद थे।

Rai Singh Sendhav

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks