इंदौर। कार्तिक शुक्ल पक्ष चतुर्थी को नहाय खाय से होगी शुरुआत। छठ उपासक द्वारा सोमवार को नहाई खाई के दौरान विधि-विधान से स्नान -ध्यान करेंगे तथा शुद्ध बर्तन में स्वयं के द्वारा निर्मित चावल, दाल, लौकी की सब्जी के साथ छठ महाव्रत का संकल्प करते हुए, भोजन प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसी नहाय– खाय के साथ चार-दिनी छठव्रत की शुरूआत होगी।
मंगलवार (9 नवंबर) कार्तिक शुक्ल पंचमी को खरना का आयोजन होगा। इस दिन व्रतधारी दिन भर का उपवास रखने के बाद शाम को गन्ने के रस में बने हुए चावल की खीर के साथ दूध, चावल का पिठ्ठा और घी चुपड़ी रोटी का प्रसाद भगवान सूर्य को भोग लगाने के पश्चात भोजन करेंगे। तत्पश्चात शुरू होगा व्रतधारियों द्वारा 36 घंटे निर्जला उपवास।
छठ पर्व के तीसरे दिन 10 नवंबर बुधवार को अस्ताचलगमी सूर्य को व्रतधारियों द्वारा जलकुण्ड में खड़े रह कर अर्घ्य दिया जाएगा।चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन 1 1 नवंबर गुरुवार को व्रतियों द्वारा उगते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य देने के पश्चात होगा।
गत वर्ष कोरोना महामारी के कारण शहर में रह हैं पूर्वांचल के श्रद्धालुओं ने अपने घरों के परिसर में ही कृत्रिम जलकुंड का निर्माण कर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया था l इस वर्ष जिला प्रशासन की सशर्त अनुमति के पश्चात शहर में लगभग 80 स्थानों पर सार्वजनिक छठ महापर्व का आयोजन कोरोना नियमों का अनुपालन करते हुए किया जाएगा। पूर्वोत्तर सांस्कृतिक संस्थान मध्य प्रदेश के अध्यक्ष ठाकुर जगदीश सिंह एवं महासचिव के के झा ने कहा कि स्थानीय प्रशासन के आदेशानुसार शहर के सभी छठ पूजा आयोजन समितियों को छठ घाटों पर मुलभुत कोविद नियमों का अनुपालन कोविद नियमों का अनुपालन करने हेतु कहा गया है। आयोजन समिति अपने अपने स्तरों पर सभी छठ घाटों पर मास्क एवं सेनिटाइज़ेशन की व्यवस्था रखेंगे। साथ ही सभी छठ श्रद्धालुओं से अपील की गयी है कि वो छठ घाटों पर यथासंभव मास्क पहने रहें तथा वही श्रद्धालु छठ घाटों पर आएं जिन्होंने कोविद का दोनों वैक्सीन डोज़ ले लिया हो। श्री झा ने कहा कि जो छठ व्रती सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक छठ घाटों पर नहीं जाना चाहते वो अपने अपने घरों के परिसर में ही कृत्रिम जल कुंडों में खड़े होकर सूर्य भगवान् को अर्घ्य दे सकते हैं।
पूर्वाचल के मुस्लिम समुदाय द्वारा छठ घाट की साफ़ सफाई की गयी।
आज शहर में रह रहे पूर्वांचल के मुस्लिम समुदाय द्वारा पूर्वोत्तर सांस्कृतिक संस्थान के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमजद खान के नेतृत्व में विजय नगर के स्किम न 54 स्थित छठ घाट की साफ सफाई में हिस्सा लेकर आपसी साम्प्रदायिक सौहार्दपूर्ण की उदाहरण प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर क्षेत्र के पूर्व पार्षद मुन्नालाल ठेकेदार एवं पूजा पाटीदार भी उपस्थित थी।



Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://accounts.binance.com/register-person?ref=IHJUI7TF
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?