भाजपा नेता के परिवार सहित संपर्क में आने वाले 25 लोगो की जांच भेजी

Amaltas

दो दिन में सोनकच्छ क्षेत्र से 30 जांचे भेजी गई, कल तक आ सकती है सभी की रिपोर्ट।

सोनकच्छ (संदीप गुप्ता)। 3 दिन पूर्व समीपस्थ ग्राम पिलवानी के भाजपा नेता की कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद प्रशासन द्वारा संपर्क में आए लोगो के बारे में जानकारी निकालकर उनकी जांच भेजी गई है। जिसमें भाजपा के अन्य नेता सहित उनकी दाढ़ी बनाने वाला, और परिवार के 22 लोग शामिल है। इन सभी की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो जाएंगी। 

\"\"

सोमवारिया से जांच के लिये भेजे गए सैंपल – 
इसी प्रकार 25 मई को इंदौर में इलाज के दौरान सोनकच्छ के एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के कारण प्रशासन मामले को गंभीरता से ले रहा है। हालांकि सोमवारिया निवासी  42 वर्षीय मृतक का पिछले कुछ माह से बीमारी के चलते उपचार जारी था। इधर प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुए मृतक परिवार के 5 स्वजनों का सामान्य स्वास्थ परीक्षण कराकर उनकी सैंपलिंग ली है तथा जांच के लिए सेम्पल भेजा गया है। साथ ही परिवार के 5 सदस्यों को होम क्वारनटाइन कर दिया गया है।

संक्रमित युवक के परिजन स्वस्थ्य –
प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सांंवेर के एक युवक की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।वहीं कुछ दिन पूर्व देवास में किराये से रह रहा ग्राम फावड़ा निवासी एक युवक कोरोना से संक्रमित पाया गया था। जिसके बाद स्वजनों को भी होम क्वारनटाइन किया गया है। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार युवक उसकी पत्नी को लेकर घर आया था। लेकिन परिजनों के अनुसार युवक बाहर से ही चला गया। बीएमओ आदर्श ननेरिया ने बताया कि उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर लिया गया है। फिलहाल सभी स्वस्थ है उनके स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी लगातार प्राप्त की जा रही है। ग्राम पिलवानी में भी ग्रामीणों की स्क्रीनिंग का कार्य किया जा रहा है। अभी तक केवल एक ही एक्टिव केस क्षेत्र में है और कुछ मामलों में अब जांच के बाद पुष्टि की जा सकेगी।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks