कई पेड़ धराशाई, ट्रक पलटा, बिजली के तार पोल हुए धराशाई, हाईवे रहा 1 घंटे जाम

खातेगांव के संदलपुर और बेेहडी सहित दर्जनो गांव मे बवंडर ने मचाया आतंक

अनिल उपाध्याय
खातेगांव। रविवार को 4:00 बजे के करीब खातेगांव क्षेत्र के दर्जनों गांवो में बवंडर ने आतंक मचाया। बवंडर का सबसे ज्यादा प्रभाव संदलपुर और बेहडी गांव में देखने को मिला जहां 200 वर्ष पुराना देव स्थान पर लगावृक्ष धराशाई हो गया।

Rai Singh Sendhav

विद्युत पोल विद्युत तार के साथ ही एक ट्रक तेज बवंडर की चपेट में आकर पलटी खा गया, वह तो गनीमत थी कि उस दौरान उसके आसपास कोई नहीं था बवंडर के कारण इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे पर विद्युत पोल और कई पेड़ों के धराशाई होने के कारण 1 घंटे के करीब हाईवे जाम रहा खातेगांव और संदलपुर पुलिस मौके पर पहुची जहा उन्होने नगर परिषद एवं एमपीइबी के कर्मचारियों के सहयोग से सड़कों पर पड़े बड़े-बड़े वृक्षों को काटकर अलग करवाया वहीं सड़कों पर पहले विद्युत तार एवं खंभों को हटवा कर आवागमन चालू करवाया।

सोमवार को अमावस्या पर्व होने के कारण नर्मदा स्नान करने जाने वाले पैदल श्रद्धालुओं के साथ ही वाहनों का काफिला भी था इस कारण पुलिस को आवागमन चालू करवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी सूचना मिलने परएस डी एम शोभाराम सोलंकी, एसडीओपी निर्भय सिंह अलावा, थाना प्रभारी सज्जन सिंह मुकाती, नायब तहसीलदार अर्पित जैन, विद्युत अधिकारी देवेन्द बाथरी पहुंचे जहां उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए एवं तत्काल व्यवस्था को सुचारू करने के लिए कर्मचारियों हौसला अफजाई की।

नगर पंचायत परिषद एवं विद्युत विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से पेड़ों को काटकर एवं पहले तारों को इकट्ठा करने का काम चलता रहा इस दौरान लगभग 1 घंटे तक हाइवे जाम रहा इस कारण दोनों और लंबी लंबी वाहनों की कतारें लग गई बवंडर के कारण कई मकानों की चद्दर है पत्तों की तरह उड़ती हुई नजर आई लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर शरण ढूंढते नजर आए करीब आधे घंटे तक चला इस बवंडर के कारण संदलपुर और बेहडी, बडदा, पान्दा में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा ,लेकिन ग्राम बडदा मे एक गाय की मौत हो गई।

गनीमत रही की बवंडर के साथ बारिश भी हो रही थी इस कारण लोग बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए जिस कारण कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन इस बवंडर के कारण लाखों रुपए की आर्थिक नुकसानी देखी जा रही है संदलपुर में 2 दर्जन से अधिक मकानों की चद्दर एवं कब कबैलू फूट गए वहीं कई पेड़ों के मकानों पर गिरने के कारण नुकसान हुआ बैहडी , बडदा, पान्दा ,में भी यही हालात बने बवंडर के रुकने के बाद कई लोग अपनी चंद्दरे एवं मकानों को ठीक करते नजर आये ,1 घंटे के करीब इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे बंद रहने के कारण खातेगांव और नेमावर के बीच वाहनों लंबी लंबी कतारें लग गई खातेगांव में भी बवंडर का असर देखा गया लेकिन इसका प्रभाव यहां कम था, कुछ समय बारिश हुई जिससे गर्मी से राहत हुई।

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks