कृषि उपज मंडी मे स्वच्छता अभियान की खुले आम उड़ रहीं धज्जियां

पानी का टैंकर नेताजी के यहां सेवा में…

Amaltas

कन्नौद, (कमल गर्ग \”राही\”)। कृषि उपज मंडी मे स्वच्छता अभियान की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। किसानों के लिए जो सुविधाघर बने हैं, उनमें कचरा भरा होकर दुर्गन्ध आ रही है। लम्बे समय से सुविधाघरों की सफाई नहीं कराई गई। जिसके चलते मंडी मे आने वाले किसानों को काफी परेशानी उठानी पैड रही है।

Madhur

इसी तरह मंडी का पानी का पुराना टैंकर एक भाजपा नेता के यहां लम्बे समय से निर्माणकार्य के लिए सेवा में है। इस संबंध में मंडी सचिव के.के. दिनकर से चर्चा करने पर पहले तो उन्होंने कहा कि टैंकर गोडाउन में खड़ा है, फिर कुछ पल में ही कहने लगे पंचर जुडवाने के लिए भेजा है। साफ सफाई के मामले में उनका कहना है कि साफ सफाई की सारी व्यवस्था चाक चौबंद है। सुविधाघर पुराने है, कार्यालय में नये बने हैं वे व्यवस्थित है।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks