हजारो की संख्या में तोते के समूह ने डाल रखा है डेरा..

मनोरम दृश्य देखने आने लगे लोगबागली के राम-बाग में जामुन के पेड़ पर आरहे है तोते

Amaltas

बागली, (सोमेश उपाध्याय)। नगर के रामबाग स्थित जामुन के पेड़ पर शाम होते ही रौचक स्थिति पैदा होती दिखाई देती है।दरअशल नप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि हरजीत सिंह ग्रेवाल एव.लक्ष्मी ग्रेवाल के निवास पर हजारो की संख्या में तोते चचहाते दिखाई देते है!ग्रेवाल के अनुसार सभी तोते शाम 6 के बाद बड़े झुंड में आते है,और रात भर यही रहते है।सुबह होते ही सभी तोते निकल जाते है।यह सिलसिला करीब 1 हफ़्ते से जारी है।

हजारो हरे तोते का अचानक एक साथ आकर एक ही झाड़ पर बैठना लोगो के लिए किसी आश्चर्य से कम नही।वही नगर में इसकी जानकारी लगते ही लोग राम-बाग पर इस नजारे को देखने आने लगे है।

मौसम के साथ बदलते हैं बसेरा

शासकीय महाविद्यालय के दीपक शर्मा के अनुसार ये पक्षी समूह में आते हैं। मौसम के साथ अपना बसेरा बदलते रहते हैं। सुरक्षित स्थानों व फलदार पेड़ों के आसपास ये डेरा डाल लेते हैं।

पर्यावरण और मनुष्य के स्वास्थ्य के इंडिकेटर-

डॉ राजेश यादव ने बताया कि पक्षी पर्यावरण व मनुष्य के स्वास्थ्य के इंडिकेटर भी हैं। पौधों में परागण में पक्षियों से मदद मिलती है। कई प्रकार के फलों और वृक्षों की प्रजातियों के बीज ट्रांसफर करने में मदद मिलती है। पक्षियों के पंखों के रंग और उनकी आवाज मनुष्य के मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ती है।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks