किसानों और कांग्रेस का एक सुर—‘राहुल इनानिया को रिहा करो’
किसानों की मांगों ने लिया तूल, कांग्रेस नेताओं का थाने पर जमावड़ा
खातेगांव। संदलपुर मेँ रेल लाइन से पीड़ित किसानों की मांगों को लेकर शुरू हुआ शांतिपूर्ण धरना अब एक बड़ी राजनीतिक हलचल में बदलने की शंका… किसानों की आवाज बुलंद करने और उनके हक में खड़े रहने वाले कांग्रेस नेता राहुल इनानिया को पुलिस व प्रशासन द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद हालात और तनावपूर्ण होने की स्थिति मेँ हैं, गिरफ्तारी की खबर फैलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता, किसान बड़ी संख्या में खातेगांव थाने पर जमा होने की ख़बर हैं।*

*देवास ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनीष चौधरी का साफ कहना है कि राहुल इनानिया किसानों की लड़ाई लड़ते हैं, उनकी समस्याओं और रेल प्रभावित परिवारों की तकलीफ को उठाते हैं। ऐसे में उनकी गिरफ्तारी न सिर्फ किसानों की आवाज दबाने जैसा कदम है, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा वार भी है।*
*थाने के बाहर बैठे कांग्रेसजनों और किसानों ने एक ही मांग रखी है-राहुल इनानिया को तुरंत रिहा किया जाए।यदि उनकी मांगों को अनसुना किया गया तो कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और किसान सामूहिक रूप से गिरफ्तारी देने के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि किसान की आवाज को कोई भी ताकत दबा नहीं सकती।*
*जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पुलिस राहुल इनानिया को देवास ले गई है, जिससे कांग्रेस और किसानों में और आक्रोश बढ़ गया है। भीड़ में मौजूद लोगों का कहना है कि जब तक राहुल इनानिया को रिहा नहीं किए जाता आंदोलन जारी रहेगा।*
*यह आंदोलन सिर्फ एक गिरफ्तारी का विरोध नहीं, बल्कि किसान और आदिवासियों के सम्मान की लड़ाई बन चुका है। आज खातेगांव थाने के बाहर खड़े लोग ये साबित कर रहे हैं कि जब भी किसान पर आंच आएगी—संगठन, समाज और जनता एकजुट होकर उसका साथ देंगे।*

