12 घंटे में बकरी चोर गिरोह पकड़ा: ‘ऑपरेशन त्रिनेत्रम’ से CCTV में आया खुलासा

Amaltas

थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

देवास | देवास जिले में थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने बकरी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए महज 12 घंटे में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई तीन बकरियां और एक बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

CCTV कैमरों से हुआ खुलासा

CCTV कैमरों से हुआ खुलासा

“ऑपरेशन त्रिनेत्रम” के तहत स्थानीय लोगों के सहयोग से लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसी के आधार पर पुलिस ने गिरोह की पहचान कर दबिश दी।

घटना विवरण

घटना विवरण

फरियादी ने 9 जुलाई को थाना औद्योगिक क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी टापरी से एक बकरी और उसके दो बच्चे चोरी कर लिए गए हैं। FIR क्र. 606/2025 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

तीन आरोपी गिरफ्तार

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन तीन आरोपियों को रसूलपुर बायपास स्थित कांच की फैक्ट्री से गिरफ्तार किया:
• अंकित चौहान (उम्र 20), निवासी क्षिप्रा, इंदौर
• रामप्रसाद मालवीय (उम्र 20), निवासी बगाना लोहाना
• वसीम कुरैशी (उम्र 36), निवासी रघुनाथपुरा, देवास
पूछताछ में तीनों ने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों को जल्द ही न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

जिन्होंने निभाई अहम भूमिका:

जिन्होंने निभाई अहम भूमिका:

थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया, उपनिरीक्षक प्रवीण राठौर, आरक्षक अजय जाट, संदीप प्रजापत, गोविंद चौहान व सै. तेजसिंह मंडलोई की इस कार्रवाई में अहम भूमिका रही।

संपादक

Latest Posts

Enable Notifications OK No thanks