मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 06 अगस्‍त को करेंगे 100 बेड मेटरनिटी विंग का उद्घाटन

Amaltas

देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जिला चिकित्सालय परिसर में बने नवीन 100 बिस्तर के मेटरनिटी विंग का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री गुप्ता ने मेटरनिटी भवन के विभिन्न वार्डो का निरीक्षण किया। भवन में बनाये गये एएनसी, पीएनसी, लेबर रूम, ऑपरेशन थियेटर, मॉनिटरिेंग कक्ष का निरीक्षण कर उपकरण, सुरक्षा व्यवस्था कार्य की गुणवत्ता और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं को देखा। इस दौरान बताया गया कि 06 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नवीन मेटरनिटी विंग का उदघाटन करेंगे। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने निरीक्षण के दौरान प्रोटोकाल के अनुसार किस वार्ड में महिलाओं को क्या सेवाये दी जायेगी, इस संबंध में चिकित्सकों से जानकारी ली। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिये कि भवन में पाई गई कमियों को दो दिवस में पूर्ण करें।

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने सिविल सर्जन और नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिये कि परिसर में साफ-सफाई के लिए टीम लगाये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने मेटरनिटी भवन के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में सम्बंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री रजनीश कसेरा, डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक शर्मा, एसडीएम श्री बिहारी सिंह, सीएमएचओ डॉ. एम.एस.गोसर, सिविल सर्जन डॉ. एस.के.खरे, आर.एम.ओ. डॉ अजय पटेल, निर्माण एजेंसी के अधिकारी सहित अन्य चिकित्सक एवं स्टॉफ उपस्थित था।

संपादक

Latest Posts

Enable Notifications OK No thanks