हिंदी पत्रकारिता दिवस पर विशेष: \”ये पत्रकारों की कहानी है\”

(30 मई , हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर सभी पत्रकार बंधुओं को सब इंस्पेक्टर पवन शर्मा की स्वरचित कविता सादर समर्पित)

Rai Singh Sendhav

ये पत्रकारों की कहानी है
जो दिख रहा है लिख रहा है बोलता है
जो धूप बारिश आंधियों मे डोलता है
जिंदगी की व्यस्ततम रस्साकशी मे
हर घटित घटना की परतें खोलता है
लोकतंत्र का चतुर्थ स्तंभ जो
खुद व्यथा को आज अपनी तोलता है
क्या हाल हैं मत पूछिये
हर हाल मे खुशहाल हैं
बचपन बुढापा क्या जवानी है
दोस्तों ये पत्रकारों की कहानी है

प्रजातंत्र की दीवारों पर जो सच्चाई लिखता  है
खबर खोजने अक्सर ,दुष्कर राहों में दिखता है
न करता जो फिक्र जान की दंगे और फसादों मे
न हटता है पीछे जो जनहित के सभी इरादों मे
करता है प्रहार लेखनी से जन गण के खातिर जो
नये नये कृतित्वों मे जिसकी निष्पक्ष रवानी है
दोस्तों ये पत्रकारों की कहानी है

जिसमें सच को सच कहने का साहस होता है
क्रुद्ध भीड़ मे घुसने का दुस्साहस होता है
सर्दी हो या भीषण गर्मी रिमझिम पावस होता है
पूनम का चांद नहीं वह सदा अमावस होता है
घटनाओं की तह मे जाकर नयी इबारत लिखता है
कहीं आग मे दिखता है जो कभी बाढ़ मे दिखता है
कदम उठाने से पहले ही उसको कलम उठानी है
दोस्तों ये पत्रकारों की कहानी है

पवन शर्मा, शाजापुर

संपादक

+ posts

1 thought on “हिंदी पत्रकारिता दिवस पर विशेष: \”ये पत्रकारों की कहानी है\””

  1. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks