पढ़ने जा रहे बच्चों से भरी तूफान गाड़ी ट्रक से टकराई, 4 की मौत, 11 घायल

उज्जैन। एक कान्वेंट स्कूल के बच्चों से से भरे वाहन का भीषण एक्सीडेंट हो गया है जिसमे 4 बच्चों की मौत हो गई है और 11 घायल हो गए। दुर्घटना नागदा उन्हेल रोड पर झिरनिया फांटे के समीप हुई।

Rai Singh Sendhav
आशीष सिंह, उज्जैन कलेक्टर

सोमवार सुबह नागदा रोड पर ग्राम हताई पालकी के समीप नागदा के समीप  बच्चों को स्कूल लेकर जा रही तूफान गाड़ी और ट्रक की टक्कर हो गई । तूफान गाड़ी में 15 बच्चे सवार थे । दुर्घटना के बाद एंबुलेंस के माध्यम से घायल बच्चों को उज्जैन रेफर किया गया । जहां उपचार के दौरान 4 बच्चों की मौत हो गई है, इंदौर, उज्जैन और नागदा के अलग अलग अस्पतालों में 11 बच्चों का इलाज चल रहा है । दुर्घटनाग्रस्त हुए बच्चों से मिलने उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह और पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ला भी पहुंचे हैं।

कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि एक्सीडेंट के दौरान ट्रैक्स में 15 बच्चे सवार थे। ये सभी बच्चे 5वीं से 7वीं क्लास के हैं, जिनकी उम्र 5 से 15 साल के बीच है। घायलों का इलाज उज्जैन के ऑर्थो, संजीवनी, इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल और नागदा में चल रहा है। प्रशासन बच्चों के किए जा रहे इलाज पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
इन बच्चों की हुई मौत
भाव्यांश पिता सतीश जैन (13), निवासी उन्हेल
सुमित (18) पिता सुरेश
उमा (15) पिता ईश्वरलाल धाकड़, निवासी उन्हेल
इनाया पिता रमेश नन्देदा (6), निवासी उन्हेल
ये बच्चे घायल
उज्जैन आर्थो अस्पताल में- अनुष्का (15), अक्षत (8)
संजीवनी अस्पताल में- निशा प्रज्ञा (12), हर्ष (14) पिता ईश्वरलाल
नागदा अस्पताल में- प्रियांश पिता संजय, तनिषा पिता राजेश, प्रियांशी पिता पवन, तैयब पिता आजाद
हादसे के बारे में बताते हुए एसपी सत्येंद्र शुक्ल ने बताया को दोनों ड्राइवर को कस्टडी में लिया गया है। वर्तमान में सभी का फोकस बच्चों के इलाज पर है। सभी पहलुओं पर जांच की जाएगी। वहीं इसमें जिसकी गलती पाई जाएगी उस पर कार्रवाई की जाएगी।
रस्सी से खींचकर गाड़ी को सीधा किया
नागदा के फातिमा कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों से भरी ट्रैक्स गाड़ी को झिरनिया फंटे के समीप ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तूफान वाहन पूरी तरह से पिचककर पलट गया। हादसे के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने ट्रैक्स को रस्सी से खींचकर सीधा किया। एम्बुलेंस चालक शिवनारायण व्यास का कहना है कि सूचना के 10 से 15 मिनट बाद ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई थी। एक्सीडेंट के बाद बच्चे गाड़ी में फंसे हुए थे। उनको बमुश्किल बाहर निकाला। उनको नागदा जनसेवा अस्पताल भेजा गया।
स्कूली वाहन में सवार बच्चों व ड्राइवर के नाम
1. सुमित मदारिया (क्लास-11th) निवासी उन्हेल 2. निहारिका मदारिया (क्लास-10th) 3. पर्व जैन (क्लास-3rd) 4. दर्शन जैन (क्लास-5th) 5. अनुष्का सेकवाडिया (क्लास-10th) 6. भव्यांश जैन (क्लास-6th) 7. प्रयाग जैन (क्लास-5th) 8. उमा वाकतलिया (क्लास-8th) 9. हरीश वाकतलिया (क्लास-6th) 10. हिमांशु मंडावलिया (क्लास-4th) 11. प्रियांशी मंडावलिया (क्लास-2nd) 12. अक्षत ढोढरिया (क्लास-3rd) 13. तनिषा पिता राजेश मेहता (एगोशदीप स्कूल नागदा) 14. श्रेयांस पिता राजेश मेहता (एगोशदीप स्कूल नागदा)

तूफान ड्राइवर- तैय्यब निवासी ग्राम पासलोद, आरोपी ट्रक ड्राइवर- फकीर पिता ईशे
स्कूल प्रबंधन ने जिम्मेदारी लेने से पल्ला झाड़ा
हादसे के बाद फातिमा स्कूल प्रबंधन ने एक पत्र जारी करते हुए हादसे में घायल अपने स्कूल के छात्रों की जानकारी दी। साथ ही हादसे से भी अपना पल्ला झाड़ लिया। पत्र में स्कूल प्रबंधन ने लिखा, फातिमा कॉन्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राएं सुबह स्कूल आ रहे थे, विद्यालय से किसी भी वाहन स्वामी का कोई अनुबंध नहीं है। अभिभावक स्वयं अपनी जिम्मेदारी पर बच्चों को विद्यालय भेजते हैं। फातिमा परिवार इस घटना से स्तब्ध है और सभी विद्यार्थियों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता है।

संपादक

+ posts

3 thoughts on “पढ़ने जा रहे बच्चों से भरी तूफान गाड़ी ट्रक से टकराई, 4 की मौत, 11 घायल”

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

  2. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks