Dewas news : बंदर की शव यात्रा निकाली गई, विधि विधान से हुआ अंतिम संस्कार


तेरहवीं भी करेंगे…

Rai Singh Sendhav

देवास के बालगढ़ क्षेत्र में हाई टेंशन लाइन में चिपकने से एक बंदर की मौत हो गई। जानकारी लगते कुछ गौ भक्त वहां पहुंचे। और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा बंदर के शव को हाई टेंशन लाइन से उतारा गया। उसके बाद गौ सेवक विधि विधान के साथ बंदर की शव यात्रा निकालकर उसे मुक्तिधाम ले गए। वहां अंतिम संस्कार किया गया। बताया जा रहा है कि गौ भक्तों द्वारा बंदर की 13 वी भी की जाएगी।

वीडियो में देखे-

दरअसल मामला देवास के बालगढ़ क्षेत्र का है। जहां एक बंदर की हाईटेंशन लाइन पर चिपकने से मौत हो गई। यह जानकारी लगते ही गौ सेवक सचिन प्रजापति अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां से वन विभाग को बंदर की मौत की सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। हाईटेंशन लाइन का कुछ समय के लिए करंट आफ किया गया। उसके बाद बंदर के शव को नीचे उतारा गया। सचिन प्रजापति और उनके साथियों ने बंदर की अंतिम यात्रा निकालकर अंतिम संस्कार करने की इच्छा वन विभाग के अधिकारियों से जाहिर की। उसके बाद वन विभाग के अमले ने बंदर का शव सचिन प्रजापति के सुपुर्द कर दिया।
सचिन प्रजापति और उनके साथियों ने बंदर की शव यात्रा निकाली। शव यात्रा मुक्तिधाम लेकर पहुंचे जहां विधि विधान के साथ बंदर का अंतिम संस्कार किया गया है। सचिन प्रजापति के मुताबिक अब बंदर की तेरहवीं भी की जाएगी।

संपादक

+ posts

2 thoughts on “Dewas news : बंदर की शव यात्रा निकाली गई, विधि विधान से हुआ अंतिम संस्कार”

  1. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks