सयाजी द्वार पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रोड जाम, हंगामा

Amaltas

मंत्रिमंडल में देवास विधायक गायत्री राजे पवार को शामिल नहीं करने पर जताया विरोध…
कोरोना से बेख़ौफ़ होकर उड़ाई सोशल डिस्टेंस की धज्जियां…
देवास विधायक गायत्री राजे पवार के समर्थन में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

\"\"

देवास। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल में इस बार देवास को प्रतिनिधित्व नहीं मिला। इस बात से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ता गुरुवार की देर शाम सड़क पर उतरे। सयाजी द्वार पर जमकर हंगामा किया। बैरिकेडस की फेकाफेकी होती रही और कोरोना से बेखौफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंस की जमकर धज्जियां उड़ाई।

\"\"

शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में इस बार देवास जिले को कोई प्रतिनिधित्व नहीं मिला। एक लंबे अरसे से यहां कांग्रेस की सरकार रही हो या भाजपा की देवास जिले को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिलता रहा है। 15 साल की भाजपा सरकार में यहां से तुकोजी राव पवार और दीपक जोशी जैसे नेता मंत्री रहे हैं वही पिछले 15 महीने की कांग्रेस सरकार में सज्जन वर्मा ने मंत्रिमंडल का प्रतिनिधित्व किया है।

\"\"

इस बार भी देवास वासियों को उम्मीद थी की देवास विधायक गायत्री राजे पवार को मंत्री बनाया जा सकता है किंतु मंत्रिमंडल की शपथ के बाद शहरवासियों की उम्मीद टूटी वही भाजपा कार्यकर्ताओं के आक्रोश में उबाल आ गया। रात 8:30 बजे के लगभग सैकड़ों कार्यकर्ता सयाजी द्वार पर एकत्रित हुए। यह सभी कार्यकर्ता अपनी विधायक गायत्री राजे पवार को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने का विरोध कर रहे थे। \”हर-हर राजे… घर घर राजे\” के नारे गूंजते रहे।

\"\"

इसी दौरान विरोध का स्वरूप बदल गया और भाजपा कार्यकर्ता सयाजी द्वार की बाउंड्री पार कर सड़क पर आ गए। जहां चक्का जाम कर दिया गया। वहां लगे बैरीकैटस की फेकाफेकी की जाने लगी। जमकर हंगामा बाजी करते रहे। एक-दो कार्यकर्ता तो सड़क पर लेट गए। वही एक कार्यकर्ता केरोसिन की बोतल लेकर वहां आ गया जिससे अन्य कार्यकर्ताओं ने बोतल छुड़ाई।
इस पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंस की जमकर धज्जियां उड़ाई वही नारेबाजी करते कई भाजपाइयों ने फेस मास्क तक लगाना उचित नहीं समझा।

\"\"

बाद में मौके पर आए भाजपा नेता दुर्गेश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को समझाइश देकर घर रवाना किया। उनका कहना था कि वह इंदौर से आ रहे थे रास्ते में उन्हें सूचना मिली की कार्यकर्ता सड़क पर आ गए हैं। एक कार्यकर्ता ने आत्मदाह की कोशिश भी की है। जिसके चलते उन्होंने यहां कार्यकर्ताओं को समझाइश दी कि उनकी बात प्रदेश के मुखिया तक पहुंचा दी जाएगी।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks