सोनकच्छ में वार्ड क्रमांक 5 के पूर्व पार्षद की पत्नी संक्रमित

सोनकच्छ (संदीप गुप्ता)। आज शुक्रवार रात्रि में नगर के वार्ड क्रमांक 5 में निवास करने वाले पूर्व पार्षद की पत्नी (50 वर्षीय) में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ आदर्श ननेरिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र से बीते बुधवार को 7 सैंपल कोविड-19 की पुष्टि के लिए भेजे गए थे। जिनमें से 6 नेगेटिव एवं एक मामले में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि पाई गई है। मामले की सूचना लगते ही बीएमओ सहित स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, राजस्व व नप के अन्य अधिकारी कर्मचारीयों ने मौके पर पहुंचकर कंटेनमेंट एरिया तैयार किया। वहीं स्वास्थ्य विभाग देवास से एंबुलेंस आने पर कुछ ही देर में संक्रमित को उपचार के लिए भेजा जाना है। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा परिजनों को निर्धारित क्वारंटाइन सेंटर पर सुरक्षित करने के साथ कांटेक्ट हिस्ट्री तैयार की जाना है।

Rai Singh Sendhav
\"\"

टाइम्स एमपी के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यह लिंक क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/B7MNVPqBhog9D4hmNaNcPP

संपादक

+ posts

1 thought on “सोनकच्छ में वार्ड क्रमांक 5 के पूर्व पार्षद की पत्नी संक्रमित”

  1. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks