लैपटॉप की मांग को लेकर दृष्टिहीन विद्यालय की बालिकाओं का कलेक्ट्रेट पर हंगामा

पिछले 21 महीने से लैपटॉप के लिए हो रही हैं परेशान…

आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर दिया ज्ञापन…

Amaltas

देवास। देवास के दृष्टिहीन विद्यालय की बालिकाएं लैपटॉप को लेकर काफी परेशान है। शासन से मिलने वाले लैपटॉप मिले तो लेकिन तकनीकी कारणों के चलते वापस हो गए। जो आज 21 माह बीतने के बाद भी नहीं मिल पाए। आज दृष्टिहीन विद्यालय की छात्राएं कलेक्ट्रेट पहुंची और जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही अपनी मांग का ज्ञापन भी सौंपा।

देवास के दृष्टिहीन विद्यालय की बालिकाए कलेक्ट्रेट पहुंची। बताया जा रहा है कि शासन द्वारा 20 कंप्यूटर स्वीकृत हुए थे। जिसमें से दो कंप्यूटर तत्कालीन मुख्यमंत्री ने स्वयं दिए थे, और कहा गया कि बाकी के 18 कंप्यूटर कुछ दिनों में मिल जाएंगे।

18 कंप्यूटर मिले भी, मगर एक छोटी सी कमी के कारण वापस ले गए। वह कमी ज्यादा आवश्यक नहीं थी फिर भी कहा की वह कंप्यूटर 1 या 2 सप्ताह में मिल जाएंगे। किंतु 21 महीने होने के बाद भी अभी तक वह कंप्यूटर नहीं मिले और तो और ना ही स्कूल में रसोइया है… ना चौकीदार और ना ही वार्डन। तीनों समस्याओं के लिए शासन को आवेदन दिए 12 साल हो चुके हैं, किंतु अब तक एक समस्या का भी हल नहीं हो पाया है।

शासन के नुमाइंदों की इस लापरवाही से दृष्टिहीन बालिकाओं का भविष्य अधर में हैं। दृष्टिहीन विद्यालय के बलजीत सिंह सलूजा के मुताबिक मंत्री सज्जनसिंह वर्मा और कलेक्टर श्रीकांत पांडे भी समर्थन में हैं, किंतु शासकीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण द्रोष्टिहीन स्कूली बालिकाए परेशान हो रहीं है ।आक्रोशित होकर बालिकाओ ने कलेक्ट्रेट के सामने जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। बालिकाओ का कहना है कि परीक्षा नज़दीक आ गयी है, ऐसे में वे कैसे पढ़ाई कर पाएंगी।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks