करनावद के जंगलों में पाया गया मृत तेंदुआ,जांच जारी

Amaltas

हर्षवर्धन उपाध्याय

करनावद। शनिवार को करनावद के जंगल में वन विभाग की भूमि बीट क्रमांक 844 से आधा किलोमीटर दूर राजस्व की भूमि में में 3 से 4 वर्ष की युवा मादा तेंदुआ संदिग्ध अवस्था में मृत पाया गया। किसान अशोक बागवान अपने खेत पर पहुंचे तो तेंदुआ का शव खेत में दिखाई दिया। अशोक ने तत्काल वन विभाग की टीम को इस विषय की सूचना दी। दोपहर 12:00 बजे सीसीएफ उज्जैन अजय यादव व DFO देवास पीएन मिश्रा पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम अनुसार तेंदुए की मौत अप्राकृतिक बताई जा रही है। तेंदुए की कमर पर दो पहिया वाहन का क्लच वायर बंधा पाया गया। यह अवस्था देखते हुए वन विभाग ने डॉग स्क्वाड पंचमढ़ी वह रालामंडल की टीम को मौके पर बुलाया। देर शाम तक जांच पड़ताल चलती रही। अधिकारियों के अनुसार तेंदुए की मृत्यु 2 दिन पूर्व बताई जा रही है। वहीं शरीर के सभी अंग पाए गए है।‌ पोस्टमार्टम के बाद शाम 5:30 बजे मृत मादा तेंदुए को आग के द्वारा डिस्पोज कर दिया गया। 3 से 4 घंटे लगातार सर्चिंग व वेटरनरी डॉक्टर भारतीय शर्मा डॉक्टर कानूनगो पोस्टमार्टम करने के बाद ग्रामीणों पत्रकारों वन विभाग की टीम की उपस्थिति में मादा तेंदुए का अंतिम संस्कार किया गया।

वर्जन-
अलग-अलग टीम गठित कर जाँच जारी है।तेंदुए के सभी अंग पाए गए है।म्रत्यु अप्राकृतिक है।आगे भी जाँच जारी रहेगी।
-अजय यादव
सीसीएफ उज्जैन

संपादक

Latest Posts

1 thought on “करनावद के जंगलों में पाया गया मृत तेंदुआ,जांच जारी”

  1. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks